Question 12 Marks
संयुक्त राष्ट्रसंघ की किन्हीं चार राजनैतिक सफलताओं का उल्लेख करें।
Answer
View full question & answer→संयुक्त राष्ट्रसंघ के निम्नलिखित राजनैतिक सफलताएँ हैं
- रूस-ईरान विवाद-ईरान में रूसी सेना जमी हुई थी। 1946 ई. में ईरान ने इसकी शिकायत सुरक्षा परिषद में की। संयुक्त राष्ट्रसंघ के हस्तक्षेप के बाद रूस ने ईरान से अपनी सेना हटा ली।
- कोरिया का संकट-उत्तरी (रूसी प्रभाव क्षेत्र) और दक्षिणी (अमेरिकी प्रभाव क्षेत्र) में बंटा था। 1950 ई. में उत्तरी कोरिया ने दक्षिणी कोरिया पर आक्रमण कर दिया । लंबे समय तक युद्ध चला पर 1953 ई. में दोनों पक्षों में संयुक्त राष्ट्रसंघ संधि कराने में सफल हो गया ।
- स्वेज संकट-1956 ई. में स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया । अतः ब्रिटेन तथा फ्रांस इसके विरूद्ध हो गए । इजरायल ने मिस्र पर आक्रमण कर दिया । इग्लैंड तथा फ्रांस भी इसमें कूद पड़ा। संयुक्त राष्ट्रसंघ के हस्तक्षेप से शांति-व्यवस्था स्थापित की गई।
- भारत-पाक युद्ध-1965 ई. में भारत-पाकिस्तान युद्ध बंद कराने हेतु संयुक्त राष्ट्रसंघ ने ठोस कदम उठाए ।