Question
स्थायी एवं कार्यशील पूँजी में अन्तर बतलाइये।

Answer

स्थायी एवं कार्यशील पूँजी में अन्तर-
आवश्यकता-स्थायी पूँजी की आवश्यकता स्थायी सम्पत्तियों जैसे भूमि, भवन, मशीन आदि को खरीदने के लिए होती है, जबकि कार्यशील पूंजी की आवश्यकता चालू सम्पत्तियों जैसे माल, देनदार, प्राप्य बिल, रोकड़ आदि रखने तथा दैनिक व्ययों के भुगतान के लिए होती है।
प्रकृति-स्थायी पूँजी की प्रकृति स्थिर रहने की होती है अर्थात् इसमें जल्दी-जल्दी परिवर्तन नहीं होता है, जबकि कार्यशील पूँजी की प्रकृति अस्थिर होती है अर्थात् इसमें जल्दी-जल्दी परिवर्तन होता रहता है।
स्त्रोत-स्थायी पूँजी दीर्घकालीन स्रोतों से प्राप्त की जाती है, जबकि कार्यशील पूँजी दीर्घकालीन एवं अल्पकालीन दोनों साधनों से प्राप्त होती है।
आशय-स्थायी पूँजी से आशय दीर्घकालीन सम्पत्तियों में निवेश से है, जबकि कार्यशील पूँजी से आशय चालू सम्पत्तियों में निवेश किये जाने से है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

"प्रशिक्षण कर्मचारियों के विकास की प्रक्रिया है।" समझाइये।
अधिकार अन्तरण की सफलता के लिए आवश्यक बातें बतलाइये।
"प्रबंध उतना ही पुराना है जितनी कि सभ्यता।" स्पष्ट कीजिए।
'पूँजी बजटिंग निर्णय' को प्रभावित करने वाले दो कारणों को समझाइये।
अधिकार प्रत्यायोजन (अधिकार अन्तरण) की प्रक्रिया के प्रथम चार चरणों को संक्षेप में स्पष्ट कीजिये।
अभिप्रेरणा की मास्लो विचारधारा की किन्हीं तीन मानवीय आवश्यकताओं को स्पष्ट कीजिए।
औद्योगिक उत्पादों के वर्गीकरण को समझाइये।
राष्ट्रीय आयोग के प्रधान एवं सदस्यों की योग्यताएँ एवं अयोग्यताएँ बतलाइए।
अपवाद द्वारा प्रबन्ध पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
एक प्रबन्धक के नाते, आप नियन्त्रण प्रक्रिया में विचलनों को दूर करने के लिए क्या-क्या सुधारात्मक कदम उठायेंगे? किन्हीं तीन बिन्दुओं को स्पष्ट कीजिए।