सत्ता के क्षैतिज तथा ऊर्ध्वाधर वितरण में प्रमुख अन्तर निम्नलिखित हैं-
क्षैतिज वितरण में सरकार के एक ही स्तर पर सत्ता का वितरण होता है जबकि ऊर्ध्वाधर वितरण में सत्ता का वितरण विभिन्न स्तरों में होता है।
क्षैतिज वितरण में एक ही स्तर पर सरकार के अंगों के बीच सत्ता का बँटकारा होता है जबकि ऊर्ध्वाधर वितरण में सरकार की शक्तियों का विभाजन विभिन्न स्तरों के बीच होता है।
क्षैतिज वितरण में एक ही स्तर की सरकार होती है जबकि ऊर्ध्वाधर वितरण में उच्चतर और निम्नतर स्तर की सरकारें होती हैं।