Question
सूक्ष्म वित्त योजना को परिभाषित करें।

Answer

अब अनेक विकासशील देश यह अनुभव कर रहे हैं कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे पारंपरिक गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों से निर्धनता की समस्या संभव नहीं है। इसका प्रमुख कारण यह है कि इस प्रकार की निर्धनता मुख्यतः इन देशों की कमजोर ग्रामीण अधिसंरचना के कारण उत्पन्न होती है। इस दृष्टि से सूक्ष्म वित्त योजना निर्धनता निवारण का एक सक्षम विकल्प है। इसके द्वारा स्वयं-सहायता समूहों को व्यावसायिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों तथा सहकारी बैंकों से संलग्न करने, अर्थात् जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इस प्रकार, इस योजना से निर्धन परिवारों को स्वयं-सहायता समूहों के माध्यम से बैंक आदि संस्थागत स्रोतों से साख अथवा ऋण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free