आधारिक संरचना — अर्थशास्त्र कक्षा 11 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्सअर्थशास्त्रआधारिक संरचना3 Marks
Question
स्वास्थ्य का देश के आर्थिक विकास में क्या महत्त्व है?
✓
Answer
स्वास्थ्य एक महत्त्वपूर्ण आधारभूत संरचना है। स्वास्थ्य का तात्पर्य केवल बीमारियों के न होने से ही नहीं है बल्कि लोगों की कार्यक्षमता प्राप्त करने की योग्यता से है। किसी भी देश के आर्थिक विकास में स्वास्थ्य सुविधाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है। यदि देश में अधिक स्वास्थ्य सुविधाएँ होंगी तो लोग अधिक स्वस्थ रहेंगे तथा वे अधिक कुशल एवं उत्पादक होंगे। इससे देश के उत्पादन में वृद्धि होगी तथा देश के आर्थिक विकास में सहायता मिलेगी।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.