भारत में राष्ट्रवाद — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
Madhya Pradesh Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनभारत में राष्ट्रवाद3 Marks
Question
स्वराज पार्टी की स्थापना और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए।
✓
Answer
1923 में चितरंजन दास देशबन्धु तथा पं. मोतीलाल नेहरू ने स्वराज दल की स्थापना की। स्वराज पार्टी के निम्नलिखित उद्देश्य थे-
प्रान्तीय परिषदों में रहते हुए ब्रिटिश नीतियों का विरोध करना।
सुधारों की वकालत करना। यह दिखलाना कि ये परिषदें लोकतांत्रिक संस्थाएँ नहीं हैं तथा स्वराज प्राप्त करना। स्वराज दल ने परिषदों में शोषणकारी, अन्यायपूर्ण तथा दमनकारी कानूनों का विरोध किया और स्वराज के लिए प्रबल माँगें उठाईं।
इस प्रकार स्वराज दल ने एक स्वस्थ विरोधी दल के रूप में सराहनीय भूमिका निभाई। इसने राष्ट्रीय आन्दोलन को गतिशील बनाया।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.