अर्थशास्त्र CH 3 : मुद्रा और साख — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
Uttar Pradesh Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनअर्थशास्त्र CH 3 : मुद्रा और साख4 Marks
Question
स्वयं सहायता समूह के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
✓
Answer
स्वयं सहायता समूह के महत्व को निम्न बिन्दुओं में स्पष्ट किया जा सकता है- स्वयं सहायता समूह कर्जदारों को ऋणाधार की कमी की समस्या से उबारने में मदद करते हैं। सदस्यों को समयानुसार विभिन्न प्रकार की आवश्यकताओं के लिए एक उचित ब्याज दर पर ऋण मिल जाता है। स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को छोटी-छोटी आवश्यकताओं हेतु अनौपचारिक स्रोतों पर निर्भर नहीं होना पड़ता तथा साहूकारों एवं महाजनों के शोषण से उन्हें मुक्ति मिलती है। इन समूहों में विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की जाती है। इसके अलावा ये समूह ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को संगठित करने में मदद करते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.