ताम्रपत्र-तांबे के छोटे-बड़े पत्तरों पर खोदे गए लेखों को 'ताम्रपत्र' कहते हैं। दान-पुण्य से संबंधित होने के कारण इन्हें दानपत्र भी कहा जाता है। ताम्रपत्रों से हमें शासक, काल, भाषा, पर्व, धर्म, भूमि, भूमि के प्रकार, नाप-तौल, दान के प्रकार आदि का पता चलता है।