Question
तापीय प्रदूषक जल को किस प्रकार प्रदूषित करते हैं?

Answer

(1) कोयले की राख तथा वाष्प शक्ति चालित संयंत्रों में काम में लिया जाने वाला नाभिकीय ईंधन तापीय प्रदूषकों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्रोत है। 
(2) आधुनिकतम कोयला संचालित विद्युत उत्पादन संयंत्रों की दक्षता 40 प्रतिशत से अधिक नहीं होती है। 
(3) इन संयंत्रों में काम आने वाले कंडेन्सर निकटवर्ती नदी, झील या नगरपालिका के संसाधनों आदि से उपलब्ध जल का उपयोग करके, पुनः गंदे जल को इनमें छोड़ते हैं तो इस सारी प्रक्रिया में जल का तापमान 30 डिग्री से. तक बढ़ जाता है। 
(4) जलीय जीवन के विलेय ऑक्सीजन (डी. ओ.) स्तर में कमी आने से जलीय जीव जन्तुओं पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions