Question
टेरिडोफाइटा के कोई चार आर्थिक महत्त्व लिखिए।

Answer

(Economic Importance of Pteriodophyta)
1. सजावटी (Ornamental Value) - अनेक फर्न बड़े तथा सुन्दर दिखने के कारण उद्यानों में उगाये जाते हैं। उदाहरण- लाइकोपोडियम की स्पीशीज, सिलेजिनेला, लाइगोडियम, सायथिया (Cyathea) आदि।
2. भोजन (Food) - मार्सिलिया के स्पोरोकार्प में स्टार्च की मात्रा - अधिक होती है। आदिवासियों द्वारा इनका उपयोग पोषक पदार्थ के रूप में किया जाता है।
3 . मृदा संरक्षण (Soil Conservation) - सिलेजिनेला मृदा संरक्षण (Soil Conservation) में उपयोगी होता है।
4. औषधि (Medicines) - ड्रायोप्टेरिस फर्न के राइजोम तथा पीटियोल (Petioles) से एण्टीहेल्मिन्थिक औषधि प्राप्त की जाती है। लाइकोपोडियम क्लोवेटम का उपयोग त्वचा रोगों में किया जाता है। इक्वीसिटम अरवेन्सी में डाइयूरेटिक गुण पाया जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

थायरॉइड ग्रन्थि के अधर दृश्य का नामांकित चित्र बनाइये तथा रासायनिक प्रकृति के आधार पर हार्मोन को कितने समूह में बाँटा गया है? नाम लिखिए।
मेहन्दी की झाड़ियों को अधिक घनी बनाने के लिये माली उनकी शाखाओं के शीर्ष काट देता है, क्यों?
मनुष्य के रुधिर परिसंचरण तन्त्र में कौनसी दो विशेषताएँ मिलती हैं? समझाइए।
ECG प्राप्त करने की क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।
संकुचन के लिए पेशी किस प्रकार उत्तेजित होती है?
डी.एन.ए. एवं आर.एन.ए. में अन्तर लिखिए।
कॉण्ड्रिक्थीज मछलियों के प्रमुख लक्षण लिखिए।
निम्न में अंतर करिए-
ऑक्सी श्वसन तथा किण्वन
कॉक्लिया पर टिप्पणी लिखिए।
रेटिना पर प्रकाश द्वारा आवेग उत्पन्न होने की क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।