आंतरिक व्यापार — बिजनेस स्टडीज कक्षा 11 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्सबिजनेस स्टडीजआंतरिक व्यापार3 Marks
Question
थोक व्यापार को संक्षेप में समझाइये।
✓
Answer
थोक व्यापार-पुनः विक्रय अथवा पुनः उत्पादन के लिए बड़ी मात्रा में वस्तुओं एवं सेवाओं का क्रय विक्रय करना थोक व्यापार कहलाता है। थोक व्यापार उन व्यक्तियों या संस्थानों की क्रियाएँ हैं जो फुटकर विक्रेताओं एवं अन्य व्यापारियों अथवा औद्योगिक संस्थागत और वाणिज्यिक उपभोगकर्ताओं को विक्रय करते हैं। लेकिन ये अन्तिम उपभोक्ताओं को अधिक विक्रय नहीं करते हैं।
थोक व्यापार को करने वाले निर्माताओं एवं फुटकर व्यापारियों के बीच की कड़ी होते हैं। ये न केवल निर्माताओं के लिए बड़ी संख्या में बिखरे हुए उपभोक्ताओं तक पहुँचने में (फुटकर व्यापारियों के माध्यम से) सम्भव बनाते हैं बल्कि वस्तुओं एवं सेवाओं की वितरण प्रक्रिया के कई अन्य कार्य भी करते हैं । थोक व्यापार करने वाले सामान्यतया स्वयं ही माल के स्वामी होते हैं । अपने नाम से ही माल खरीदते व बेचते हैं। व्यवसाय की सम्पूर्ण जोखिम ये ही वहन करते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.