कंपनी निर्माण — बिजनेस स्टडीज कक्षा 11 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्सबिजनेस स्टडीजकंपनी निर्माण3 Marks
Question
प्रारम्भिक प्रसंविदा किसे कहते हैं? समझाइये।
✓
Answer
कम्पनी के प्रवर्तन के समय प्रवर्तक कम्पनी की ओर से कम्पनी के लिए बाहर के लोगों से कुछ प्रसंविदा करते हैं। ये कम्पनी के समामेलन से पूर्व ही किये जाते हैं। इन्हें ही प्रारम्भिक प्रसंविदा कहा जाता है। वैधानिक रूप से कम्पनी इनसे बाध्य नहीं होती है क्योंकि ये कम्पनी के अस्तित्व में आने से पहले ही कम्पनी के लिए किये जाते हैं। कम्पनी के अस्तित्व में आने के पश्चात् यदि कम्पनी चाहे तो प्रवर्तकों द्वारा किये गये प्रसंविदों की पुष्टि कर सकती है और उन्हीं शर्तों पर नये प्रसंविदे कर एक पक्षकार बन सकती है। प्रवर्तक इन प्रारम्भिक प्रसंविदों के लिए दूसरे लोगों के प्रति व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी रहते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.