Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 7विज्ञानऊष्मा5 Marks
Question
थर्मामीटर से ताप का मापन किस प्रकार किया जाता है? स्पष्ट करें।
✓
Answer
थर्मामीटर से ताप का मापन।
1.सबसे पहले इसके किन्हीं दो क्रमागत (एक के बाद एक) बड़े चिह्नों द्वारा निरूपित ताप के अंतर को नोट करते हैं।
2.इन दोनों चिह्नों के बीच भागों की संख्या (छोटे चिह्नों द्वारा दर्शाए गए) को नोट करते हैं। माना कि दो बड़े चिह्नों के बीच 1 डिग्री का अंतर है तथा इन चिह्नों के संजीव आल इन वन 7 बीच पाँच भाग हैं। तब एक छोटे भाग का मान °C अर्थात् 0.2°C होगा।
3.उपयोग करने से पहले थर्मामीटर को किसी पूतिरोधी (रोगाणुरोधक) घोल से अच्छी प्रकार धो लेते हैं।
4.अब इसे अपने हाथ में कसकर पकड़ते हैं और कुछ झटके देते हैं। झटके देने से पारे का तल नीचे आ जाता है।
5.अब थर्मामीटर के बल्ब को अपनी जीभ के नीचे रखते हैं और एक मिनट के पश्चात् थर्मामीटर को बाहर निकालकर उसका पाठ्यांक नोट कर लेते हैं।
6.यह पाठ्यांक हमारे शरीर का ताप है, जो सामान्यतः 37°C होता है। ताप को सदैव इसके मात्रक, °C के साथ ही लिखा जाता है। इस प्रकार हम थर्मामीटर से ताप का मापन कर लेते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.