टमाटर का महत्त्व निम्न प्रकार है-
(1) यह एक लोकप्रिय सब्जी है। ताजी अवस्था में सलाद के रूप में और पका कर सब्जी, सूप व परिरक्षित करके चटनी, जूस, अचार, सॉस, केचप, प्यूरी इत्यादि के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। इसके पके फलों की डिब्बाबन्दी भी की जाती है।
(2) टमाटर एक बहुत पौष्टिक शाक है। टमाटर में 94 प्रतिशत जल, 0.9 प्रतिशत प्रोटीन, 0.2 प्रतिशत वसा, 3.6 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 20 पी.पी.एम. कैल्शियम, 48 पी.पी.एम. फॉस्फोरस तथा 31 मि.ग्रा./100 ग्राम फल विटामिन 'सी' होता है।
(3) टमाटर औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिनमें रक्त साफ करना एवं पित्त मिटाना प्रमुख है।