Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 7विज्ञानऊष्मा2 Marks
Question
ऊष्मा का स्थानान्तरण किस प्रकार होता है? समझाइये।
✓
Answer
ऊष्मा सदैव उच्च ताप की वस्तु से अपेक्षाकृत निम्न ताप की वस्तु की ओर स्थानान्तरित होती है। एक वस्तु से दूसरी वस्तु में ऊष्मा साधारणतः तीन प्रक्रमों द्वारा स्थानान्तरित हो सकती है-चालन, संवहन तथा विकिरण। ऊष्मा का 'चालन' द्वारा स्थानान्तरण प्रायः ठोस पदार्थों में होता है। द्रवों तथा गैसों में ऊष्मा 'संवहन' की प्रक्रिया द्वारा स्थानान्तरित होती है। 'विकिरण' द्वारा ऊष्मा के स्थानान्तरण के लिए ऊष्मा को किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.