Question
उत्पादक तथा उपभोक्ता में चार अन्तर लिखिए।
| क्र०सं० | उत्पादक | उपभोक्ता |
| 1. | उत्पादक वे जीव है जो भौतिक पर्यावरण से अपना भोजन स्वयं बना लेते हैं। | उपभोक्ता ऐसे जीव हैं जो अपने भोजन के लिए दूसरे जीवों पर आश्रित रहते हैं।- |
| 2. | इन्हें स्वपोषित जीव कहते हैं। | इन्हें परपोषित जीव कहा जाता है। |
| 3. | इसके अंतर्गत हरे पौधे तथा जीवाणु आदि महत्त्वपूर्ण होते हैं। | इसके अन्तर्गत प्राणी, पशु-पक्षी और अपघटक आदि सम्मिलित होते हैं। |
| 4. | उत्पादक सौर ऊर्जा की सहायता से अजैव पदार्थों को जैव पदार्थों में परिणत कर देते हैं। | उपभोक्ता शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही प्रकार के होते है। |
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.