वह शासन जिसमें शासक वर्ग जनता या जनता द्वारा चयनित प्रतिनिधियों (शासक वर्ग के अलावा) के प्रति उत्तरदायी होता है, उत्तरदायी शासन कहलाता है। अन्य शब्दों में, उत्तरदायी शासन का अर्थ है-सेवा वितरण में तेजी लाने वाली प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना और प्रशासन को और अधिक उत्तरदायी बनाना। पनन्दीकरण के शब्दों में, "उत्तरदायी शासन का आशय उस राष्ट्र राज्य से है जो जनता को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित, समृद्ध, उचित, सहभागितापूर्ण जीवन व्यतीत करने के लिए निर्देशित करता है।"