पर्यावरण और धारणीय विकास — अर्थशास्त्र कक्षा 11 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्सअर्थशास्त्रपर्यावरण और धारणीय विकास3 Marks
Question
वैश्विक उष्णता का अर्थ लिखिए।
✓
Answer
हाल ही के वर्षों में सम्पूर्ण विश्व के सम्मुख 7 वैश्विक उष्णता की समस्या उत्पन्न हो गई है। वैश्विक उष्णता पृथ्वी और समुद्र के वातावरण के औसत तापमान में वृद्धि को कहते हैं। वैश्विक उष्णता औद्योगिक क्रान्ति से ग्रीन हाउस गैसों में वृद्धि के परिणामस्वरूप पृथ्वी के निचले वायुमण्डल के औसत तापमान में होने वाली वृद्धि है। वैश्विक उष्णता में वायुमण्डल का तापमान बढ़ जाता है, बर्फ पिघलने लगती है जिससे समुद्र का जल स्तर ऊपर उठ जाता है तथा पर्यावरण में कई प्रकार के असन्तुलन उत्पन्न होने लगते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.