Question
वैश्वीकरण के चार सकारात्मक प्रभाव बताइए।

Answer

वैश्वीकरण का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है जो निम्नलिखित है -
(i) कृषि उत्पादन में वृद्धि - वैश्वीकरण के कारण आपात स्थिति में भी सरकार खाद्य सुरक्षा के मामले में संबल है अर्थात् कृषि उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है।
(ii) विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की प्राप्ति-वैश्वीकरण के फलस्वरूप बिहार में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश भी हुआ है और भविष्य में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में वृद्धि की आशा की जाती है।
(iii) राज्य की आय तथा प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि - वैश्वीकरण के कारण बिहार राज्य की आय तथा प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है।
(iv) विश्वस्तरीय उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता - वैश्वीकरण के कारण बिहार के बाजारों में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में मोबाइल फोन, जूते, रेडिमेड वस्त्र, खाद्य पदार्थ, कारें एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ बिहार में उपलब्ध हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free