Question
वायु प्रदूषण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Answer

(1) वायुमण्डल में विभिन्न प्रकार की गैसें सामान्य अवस्था में एक निश्चित अनुपात में पायी जाती है। सामान्यतः वायु में नाइट्रोजन 78%, ऑक्सीजन 21%, कार्बन डाई-ऑक्साइड 0.3%, तथा शेष निष्क्रिय गैसें व जल वाष्य होती है। 
(2) इन गैसों का जीवधारियों तथा वायुमण्डल के मध्य चक्रीयकरण होता रहता है तथा इस चक्रीयकरण प्रक्रिया के परिणामस्वरूप इन गैसों का अनुपात वायुमण्डल में स्थायी रूप से बना रहता है। 
(3) जब वायु में अवांछनीय तत्व प्रवेश करते हैं तो वायु में विद्यमान गैसों का मौलिक अनुपात तथा संतुलन बिगड़ जाता है। इस स्थिति को ही वायु प्रदूषण कहा जाता है। 
(4) वास्तव में वायु प्रदूषण का अर्थ है हवा में धूल और कार्बन के महीन कणों तथा नुकसान पहुँचाने वाली गैसों का एक सीमा से अधिक हो जाना। 
(5) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा तथा हवा में घुले हुए वे महीन कण जो नग्न आँखों से दिखाई नहीं देते, उन्हें पी-एम 2.5 कहते हैं। 
(6) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा तय किये गये मानदण्ड से इनका अधिक हो जाना ही वायु प्रदूषण है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

मृदा प्रदूषण किसे कहते हैं? इसके प्रमुख स्रोतों के नाम लिखिए।
पीड़कनाशियों का मृदा पर प्रभाव समझाइए।
छैना तैयार करने में प्रयुक्त सामग्री लिखिए।
एन्जाइम वर्ग एवं उनकी अभिक्रिया की प्रकृति को सारणी के रूप में प्रदर्शित करो।
पुनः चक्रीकरण द्वारा किस प्रकार मृदा प्रदूषण को नियंत्रित किया जाता है ?
चेड्डार पनीर बनाने की विधि का विस्तार से वर्णन कीजिए ।
इलाइट समूह की पंक्ति संरचना बताइए
उर्वरकों के अधिक उपयोग से मृदा पर पड़ने वाले प्रभाव का वर्णन कीजिए।
भू-निक्षेपण द्वारा मृदा प्रदूषण को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है?
मक्खन क्या होता है? मक्खन बनाने की वैज्ञानिक तथा क्रीमरी विधि लिखिए।