Question
विनिमय आयनों के प्रकार समझाइए।

Answer

(1) मृदा में अधिकांशतः पाये जाने वाले धनायन $Ca ^{2+}, Mg ^{2+}, H ^{+}, Na ^{+}$ तथा $NH _4{ }^{+}$ है। इनमें $Ca { }^{2+}$ की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है।
(2) अत्यधिक अम्लीय मुदा में $Al ( OH )_2{ }^{+}$ धनायन की प्रधानता होती है तथा इसका अनुपात पी.एच. (pH) कम होने पर बढ़ता है। क्षारीय मृदाओं में $Na { }^{+}$मात्रा अधिक होती है।
(3) प्रायः मृदा में पाये जाने वाले ऋणायन $SO _4{ }^{2-}, Cl ^{-}, NO _3^{-}, H _2 PO _4^{-}, HPO _4{ }^{2-}, HCO _3^{-}$ तथा ह्यूमिक अम्लों के ऋणायन है, हालांकि इनमें से कुछ ऋणायन सदैव विनिमय आयनों के रूप में कार्य नहीं करते परन्तु वे मृदा बिलियन में उपस्थित रहते हैं। सल्फेट मुदाओं में $SO _4{ }^{2-}$ की मात्रा बहुत अधिक होती है।
(4) काली मृदाओं में जलोढ़ तथा लैटराइट मृदाओं की अपेक्षा कुल विनिमय धनायनों की मात्रा अधिक होती है।
(5) काली मृदा में विनिमय $Ca { }^{2+}$ की मात्रा भी इन दोनों मृदाओं की अपेक्षा अधिक होती है।
(6) क्ले में बालू तथा बलुई मृदा की अपेक्षा कुल विनिमय धनायों की मात्रा अधिक होती है। अतः विनिमय धनायनों की मात्रा क्ले की मात्रा तथा क्ले के प्रकार पर निर्भर होती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free