(1) वर्मीकम्पोस्ट में गोबर की खाद की अपेक्षा नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश अधिक मात्रा में होता है।
(2) वर्मीकम्पोस्ट में नाइट्रोजन 1.75-2.5 प्रतिशत, फास्फोरस 1.5-1.8 प्रतिशत तथा पोटैशियम 1.0-1.5 प्रतिशत पाया जाता है।
(3) वर्मीकम्पोस्ट में एक्टीनोमाइसिटीज की मात्रा गोबर की खाद की तुलना में 8 गुना अधिक पायी जाती है।
(4) इसके एन्टीबायोटिक गुणों से फसलें कीट तथा व्याधियों के प्रति अधिक प्रतिरोधी हो जाती हैं, इसके अतिरिक्त वर्मीकम्पोस्ट में संतुलित मात्रा में सूक्ष्म पोषक तत्व तथा कई एन्जाइम व विटामिन भी पाये जाते हैं।