नियोजन — व्यवसाय अध्ययन कक्षा 12 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययननियोजन3 Marks
Question
प्रमाप (मानक) से आप क्या समझते
✓
Answer
प्रमाप (मानक) का अर्थ-प्रमाप या मानक किसी भी कार्य का वह आदर्श स्तर है जिसकी कार्य का निष्पादन करने वाले व्यक्ति से निष्पादन करने की अपेक्षा की जाती है, संगठन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रबन्धक सभी कार्यों के लिए प्रमाप या मानक निर्धारित कर देते हैं और अधीनस्थों से उन प्रमापों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा करते हैं। नियोजन के अन्तर्गत इन प्रमापों का वास्तविक कार्य-परिणामों से तुलना की जाती है और विचलनों को ज्ञात करके सुधारात्मक कार्यवाही की जाती है। इस प्रकार प्रमाप कार्य की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए आवश्यक है। प्रमापों के निर्धारण के बिना प्रबन्धकों द्वारा उपक्रम की क्रियाओं पर नियन्त्रण करना कठिन होता है। अतः प्रमाप पूर्ण सावधानी के साथ निर्धारित किये जाने चाहिए।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.