Question
विपणन किसका किया जा सकता है?

Answer

विपणन किसका किया जा सकता है? कोई भी उत्पाद हो, वह उपयोगिताओं का समूह है। सन्तुष्टि का स्रोत भी होता है। इसे मानवीय इच्छाओं एवं आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उपयोग में लाया जाता है। यह केवल भौतिक पदार्थों (कार, ब्रेड, बटर, पेन्सिल) तक ही सीमित नहीं रहता है, बल्कि अन्य दूसरी चीजों, जैसेसेवाएँ, विचार, स्थान आदि जिन्हें सम्भावित ग्राहकों को बेचा जा सकता है, भी इसमें सम्मिलित हैं। इस प्रकार विपणन के क्षेत्र में कोई भी चीज जो क्रेता के लिए कुछ मूल्य रखती है उत्पाद कहलाती है।
यह भौतिक हो सकता है, जिसे देखा जा सकता है, छुआ जा सकता है या फिर अभौतिक हो सकता है, जैसे-एक डॉक्टर, वकील की सेवाएँ। उत्पादों का तो विपणन हो ही सकता है। इसके अतिरिक्त सेवा, व्यक्ति जैसे राजनीतिक पार्टियाँ किसी उम्मीदवार विशेष को वोट देने के लिए तैयार करती हैं या कोई विचार (जैसे रक्तदान के लिए प्रेरित करना) या पर्यटन स्थल पर जाने के लिए कहना, का भी विपणन हो सकता है। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि किसी भी चीज का विपणन किया जा सकता है। यदि उसका दूसरों के लिए कुछ मूल्य है। यह एक उत्पाद, सेवा, व्यक्ति, स्थान, विचार, घटना, संगठन या अनुभव या सम्पत्ति कुछ भी हो सकता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

विभौतिकीकरण से क्या तात्पर्य है ? 
उपभोक्ता संगठनों तथा गैर-सरकारी संगठनों द्वारा उपभोक्ता के हितों को सुरक्षित करने एवं उन्नतिशील बनाने के लिए किये जाने वाले किन्हीं चार कार्यों का वर्णन कीजिये। 
विनिमय के लिए किन-किन शर्तों को पूरा करना आवश्यक होता है ?
व्यापारिक तथा निपटान कार्यविधि समझाइए।
एक प्राथमिक बाजार से क्या आशय है ? प्रारम्भिक सार्वजनिक प्रस्तावना अवधारणा को संक्षेप में समझाइये।
"प्रबंध के सिद्धांतों का प्रयोग अनिश्चित होता है।" संक्षेप में समझाइये।
विपणन मिश्रण का क्या अभिप्राय है ?
एक सफल नेता के निम्नांकित गुणों को स्पष्ट कीजिए
(i) सम्प्रेषण योग्यता
(ii) निर्णयन क्षमता
(iii) अभिप्रेरित करने की योग्यता।
प्रबन्ध के निम्नलिखित सिद्धान्त को समझाइये-
विज्ञान, न कि रूढ़िवादिता।
मध्यस्तरीय प्रबन्ध को संक्षेप में समझाइये।