Question
यदि $3\left[\begin{array}{ll}x & y \\ z & w\end{array}\right]$ = $ \left[\begin{array}{cc}x & 6 \\ -1 & 2 w\end{array}\right]$+ $ \left[\begin{array}{cc}4 & x+y \\ z+w & 3\end{array}\right]$ है तो x, y, z तथा w के मानों को ज्ञात कीजिए।

Answer

दिया है, $3\left[\begin{array}{ll}x & y \\ z & w\end{array}\right]$ = $\left[\begin{array}{rr}x & 6 \\ -1 & 2 w\end{array}\right]$ + $\left[\begin{array}{rr}4 & x+y \\ z+w & 3\end{array}\right]$
$\Rightarrow$ $\left[\begin{array}{ll} 3 x & 3 y \\ 3 z & 3 w \end{array}\right]$ = $ \left[\begin{array}{rr} x+4 & 6+x+y \\ -1+z+w & 2 w+3 \end{array}\right] $
समान आव्यूह की परिभाषा से, हम जानते हैं कि ज्ञात आव्यूह समान हैं, तो इसके संगत अवयव समान होंगे। अतः संगत अवयवों की तुलना करने पर,
3x = x + 4 $\Rightarrow$ 2x = 4 $\Rightarrow$ x = 2
3y = 6 + x + y $\Rightarrow$ 2y = 6 + x $\Rightarrow$ y = $ \frac{6+x}{2}$
तथा उपरोक्त में x का मान रखने पर,
y = $ \frac{6+2}{2}$ = $\frac{8}{2}$ = 4
3z = - 1 + z + w, 2z = - 1 + w
z = $ \frac{-1+w}{2}$ ...(i)
3w = 2w + 3 $\Rightarrow$ w = 3
अब, समी (i) में w का मान रखने पर,
z = $ \frac{-1+3}{2}$ = $ \frac{2}{2} $ = 1
अतः x, y, z तथा w के मान क्रमश: 2, 4, 1 तथा 3 हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

10kg माप को अदिश एवं सदिश के रूप में श्रेणीबद्ध कीजिए।
40o माप को अदिश एवं सदिश के रूप में श्रेणीबद्ध कीजिए।
$\tan^{-1} 2x + \tan^{-1} 3x = \frac{\pi}{4} $ को सरल कीजिए।
निम्नलिखित अवकल समीकरणों में से किस समीकरण का व्यापक हल $y=c_1 e^x+c_2 e^{-x}$ है?
यदि $a, b, c$ समांतर श्रेढ़ी में हों तो सारणिक $\left|\begin{array}{lll} x+2 & x+3 & x+2 a \\ x+3 & x+4 & x+2 b \\ x+4 & x+5 & x+2 c \end{array}\right|$ का मान होगा:
$f(x) = 4x - \frac{1}{2} x^2 x \in \left[-2, \frac{9}{2}\right]$ के निरपेक्ष उच्चतम मान और निरपेक्ष निम्नतम ज्ञात कीजिए।
एक बॉक्स में $100$ बल्ब हैं। जिसमें $10$ त्रुटियुक्त हैं। $5$ बल्ब के नमूने में से, किसी भी बल्ब के त्रुटियुक्त न होने की प्रायिकता है:
$ a * b = ab^2$ दी गई संक्रियाओं में किसी का तत्समक है, वह बतलाइए।
समाकलन को ज्ञात कीजिए: $\int \frac{d x}{\sqrt{5 x^{2}-2 x}}$
समाकलन $\int_{\frac{1}{3}}^{1} \frac{\left(x-x^{3}\right)^{\frac{1}{3}}}{x^{4}} d x$ का मान है: