Question
यदि a, b और c वास्तविक संख्याएँ हो और सारणिक
$ \Delta$ = $ \left|\begin{array}{lll} b+c & c+a & a+b \\ c+a & a+b & b+c \\ a+b & b+c & c+a \end{array}\right|$= 0
हो तो दर्शाइए कि या तो a + b + c = 0 या a = b = c है।

Answer

दिया है, $\Delta$ =$ \left|\begin{array}{lll}b+c & c+a & a+b \\ c+a & a+b & b+c \\ a+b & b+c & c+a\end{array}\right|$= $\left|\begin{array}{lll}2(a+b+c) & c+a & a+b \\ 2(a+b+c) & a+b & b+c \\ 2(a+b+c) & b+c & c+a\end{array}\right|$ $\left(C_1 \rightarrow C_1+C_2+C_3\right.$ से $)$
= 2(a + b + c)$\left|\begin{array}{lll}1 & c+a & a+b \\ 1 & a+b & b+c \\ 1 & b+c & c+a\end{array}\right| $ [$C_1$से 2(a + b + c) उभयनिष्ठ लेने पर]
= 2(a + b + c) $\left|\begin{array}{ccc} 1 & c+a & a+b \\ 0 & b-c & c-a \\ 0 & b-a & c-b \end{array}\right| $$(R_2 \rightarrow R_2-R_1, R_2 \rightarrow R_3-R_1$ से
$C _1$ के अवयवों के संगत विस्तार करने पर,
$\Delta=2(a+b+c)[(b-c)(c-b)-(b-a)(c-a)]$
$=2(a+b+c)\left[b c-c^2-b^2+b c-b c+a c+a b-a^2\right]$
$=2(a+b+c)\left(a b+b c+c a-a^2-b^2-c^2\right)$
दिया है, $\Delta=0$
$\therefore(a+b+c) \times 2\left(a b+b c+c a-a^2-b^2-c^2\right)=0$
$\Rightarrow$ या तो $(a+b+c)=0$ या $2\left(a b+b c+c a-a^2-b^2-c^2\right)=0$
यदि $2\left(a b+b c+c a-a^2-b^2-c^2\right)=0$
$\Rightarrow-\left(2 a ^2+2 b^2+2 c ^2-2 ab -2 bc -2 ca \right)=0[(-)$ चिन्ह उभयनिष्ठ लेने पर]
$\Rightarrow 2 a^2+2 b^2+2 c^2-2 a b-2 b c-2 c a=0$
$\Rightarrow\left(a^2+b^2-2 a b\right)+\left(b^2+c^2-2 b c\right)+\left(c^2+a^2-2 c a\right)=0$
$\Rightarrow(a-b)^2+(b-c)^2+(c-a)^2=0\left[\because(x-y)^2=x^2+y^2-2 x y\right]$
$\Rightarrow(a-b)^2=(b-c)^2=(c-a)^2=0[\because(a-b)^2,(b-c)^2,(c-a)^2$ धनात्मक हैं
$\Rightarrow(a-b)=(b-c)=(c-a)=0$
$\Rightarrow a=b=c$
अतः यदि $\Delta=0$ तो $a+b+c=0$ या $a=b=c$

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

परवलय $x^2=y$, रेखा $y=x+2$ एवं $x$-अक्ष से चिरे क्षेत्र का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
अवकल समीकरण $\frac{d y}{d x}+y \cot x=2 x+x^2 \cot x(x \neq 0)$ का विशिष्ट हल ज्ञात कीजिए, दिया हुआ है कि $y=0$ यदि $x=\frac{\pi}{2}$
निम्नलिखित समीकरण निकाय$3x - 2y + 3z = 8 , 2x + y - z = 1 , 4x - 3y + 2z = 4$ को आव्यूह विधि से हल कीजिए।
फलन का समाकलन ज्ञात कीजिए: $\sqrt{1+3 x-x^{2}}$
रेशमा दो प्रकार के भोज्य P और Q को इस प्रकार मिलाना चाहती है कि मिश्रण में विटामिन अवयवों में 8 मात्रक विटामिन A तथा 11 मात्रक विटामिन B हों। भोज्य P की लागत ₹60/kg और भोज्य Q की लागत ₹80/kg है। भोज्य P में 3 मात्रक/kg विटामिन A और 5 मात्रक/kg विटामिन B है जबकि भोज्य Q में 4 मात्रक/kg विटामिन A और 2 मात्रक/kg विटामिन है। मिश्रण की न्यूनतम लागत ज्ञात कीजिए।
निम्नलिखित समीकरण निकाय को हल कीजिए
$\frac{2}{x} + \frac{3}{y} + \frac{10}{z} = 4$
$ \frac{4}{x} - \frac{6}{y} + \frac{5}{z} = 1$
$ \frac{6}{x} + \frac{9}{y} - \frac{20}{z} = 2$
फलन का समाकलन ज्ञात कीजिए: cos 2x cos 4x cos 6x
बिन्दु (0, 1) से गुजरने वाले एक वक्र का समीकरण ज्ञात कीजिए, यदि इस वक्र के किसी बिंदु (x, y) पर स्पर्श रेखा की प्रवणता, उस बिंदु के x निर्देशांक (भुज) तथा x निर्देशांक और y निर्देशांक (कोटि) के गुणनफल के योग के बराबर है।
उत्पादन संबंधी समस्या (Manufacturing Problem) एक निर्माणकर्ता कंपनी एक उत्पाद के दो नमूने (प्रतिमान) A और B बनाती है। नमूना A के प्रत्येक नग बनाने के लिए 9 श्रम घंटे और 1 घंटा पॉलिश करने के लिए लगता है जबकि नमूना B के प्रत्येक नग के बनाने में 12 श्रम घंटे तथा पॉलिश करने में 3 श्रम घटों की आवश्यकता होती है। बनाने तथा पॉलिश करने के लिए उपलब्ध अधिकतम श्रम घंटे क्रमशः 180 तथा 30 हैं। कंपनी नमूना A के प्रत्येक नग पर ₹ 8000 तथा नमूना B के प्रत्येक नग पर ₹12000 का लाभ कमाती है। नमूना A और नमूना B के कितने नगों का अधिकतम लाभ कमाने के लिए प्रति सप्ताह निर्माण करना चाहिए? प्रति सप्ताह अधिकतम लाभ क्या है?
सिद्ध कीजिए कि एक शंकु के अंतर्गत महत्तम वक्रपृष्ठ वाले लंब वृत्तीय बेलन की त्रिज्या शंकु की त्रिज्या की आधी होती है।