Question types

MODEL PAPER 2025 question types

123 questions across 9 question groups — pick any mix to generate a हिन्दी paper with step-by-step answer keys.

123
Questions
9
Question groups
5
Question types
Sample Questions

MODEL PAPER 2025 questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

निम्नलिखित में कौन संस्कृत, अंग्रेजी, हिन्दी, फारसी, तमिल आदि अनेक भाषाओं का ज्ञान रखनेवाले बहुभाषाविद् थे ?
  • सच्चिदानंद हीरानंद वात्सयायन 'अज्ञेय'
  • B
    रेनर मारिया रिल्के
  • C
    बदरीनारायण चौधरी प्रेमधन'
  • D
    जीवनानंद दास

Answer: A.

View full solution
'नाखून क्यों बढ़ते हैं' शीर्षक पाठ के अनुसार देवताओं के राजा का हथियार वज्र किसकी हड्डियों से बना था ?
  • A
    च्यवन मुनि की
  • B
    भारूचि मुनि की
  • C
    कपिल मुनि की
  • दधीचि मुनि की

Answer: D.

View full solution
मैक्समूलर के अनुसार किस भाषा के अध्ययन ने मानव जाति के सम्पूर्ण इतिहास को एक वास्तविक रूप में पहली बार प्रकट कर दिखाया है ?
  • A
    संस्कृत
  • B
    यूनानी
  • जर्मन
  • D
    अंग्रेजी

Answer: C.

View full solution
कवि घनानंद किस मुगल बादशाह के यहाँ मीरमुंशी का काम करते थे ?
  • A
    अहमद शाह बहादुर
  • B
    बहादुर शाह द्वितीय
  • मोहम्मद शाह रंगीले
  • D
    जहांदार शाह

Answer: C.

View full solution
आज के इस आधुनिक युग में चारों ओर फैशन, बाहरी तड़क-भड़क एवं झूठे दिखावे का ही बोलबाला है। आज व्यक्ति चाहे कितना भी बड़ा विद्वान क्यों न हो, परंतु उसका आदर-सम्मान उसकी योग्यता एवं विचारों के आधार पर न करके केवल कीमती वस्त्रों के आधार पर किया जाता है। आडंबरशून्य एवं कृत्रिमताहीन जीवन जीना ही सादगी कहलाता है। आज के इस भौतिकवादी युग में व्यक्ति में मानवीय गुण लुप्त होता जा रहा है। इच्छाओं के विस्तार ने उसे अधिक स्वार्थी बना दिया है। वह केवल अपने स्वार्थों को ही सिद्ध करने में लगा है। सादगी में भी एक आकर्षण होता है। सादगी से रहने वाले व्यक्ति की इच्छाएँ भी सीमित होती है। वह थोड़े में ही निर्वाह कर लेता है। सज्जन व्यक्ति हमेशा ऊपर से नारियल की भाँति कठोर और अंदर से सजल और कोमल होते हैं। आज की परिस्थितियों में तो विचारों की उच्चता एवं सादगी ही जीवन की परंपराओं और जीवन मूल्यों की रक्षा करने में समर्थ हो सकती है।
(i) आज के इस आधुनिक युग में किसका बोलबाला है ?
(ii) आज व्यक्ति का आदर-सम्मान किस आधार पर किया जाता है ?
(iii) कैसा जीवन सादगी कहलाता है ?
(iv) आज के भौतिकवादी युग में व्यक्ति क्या सिद्ध करने में लगा है ?
(v) सज्जन व्यक्ति कैसे होते हैं ?
View full solution
उस साहित्यिक गद्य रचना को निबंध कहा जाता है, जिसमें किसी विषय से संबंधित विचारों को विशेष उद्देश्य से एक बंध के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। निबंध विचार प्रधान विधा है। इसमें बुद्धि तत्त्व प्रधान होता है। सोलहवीं शताब्दी में फ्रांसीसी लेखक मांतेन ने इस विधा में पहली रचना की थी और बताया था कि यह मुक्त मन की गद्यात्मक अभिव्यक्ति है। निबंध के दो प्रमुख भेद हैं वैयक्तिक -निबंध और वैचारिक निबंध। वैयक्तिक निबंध को ललित निबंध भी कहा जाता है। इनमें निबंधकार प्रायः अपारंपरिक एवं अत्यंत साधारण विषयों को चुनता है और विनोदपूर्ण मुक्त मनोदशा में उसपर टिप्पणियों करता चला जाता है। बालकृष्ण भट्ट, प्रतापनारायण मिश्र, बालमुकुंद गुप्त, चंद्रधरशर्मा गुलेरी, शिवपूजन सहाय, हजारीप्रसाद द्विवेदी, विद्यानिवास मिश्र, कुबेरनाथ राय आदि हिन्दी के प्रमुख ललित निबंधकार हैं।
(i) किस गद्य रचना को निबंध कहा जाता है ?
(ii) निबंध विधा में पहली रचना किसने की थी और क्या बताया था ?
(iii) निबंध के दो प्रमुख भेदों के नाम लिखें।
(iv) ललित निबंध लिखते समय निबंधकार क्या करता है?
(v) हिन्दी के कुछ प्रमुख ललित निबंधकारों के नाम लिखें।
View full solution
भीमराव अंबेदकर के अनुसार पेशा परिवर्तन की अनुमति न देकर जाति प्रथा भारत में किसका एक प्रमुख व प्रत्यक्ष कारण बनी हुई है ?
  • A
    बेरोजगारी का
  • अशिक्षा का
  • C
    स्त्री उत्पीड़न का
  • D
    दहेज प्रथा का

Answer: B.

View full solution
प्रेमचन्द का उद्देश्य एक ही था भारतीय जनता की सेवा और उनके शोषण के प्रति उन्हें जागरूक करना। प्रेमचन्द एक यथार्थवादी पत्रकार थे। वे चाहते थे कि तत्कालीन परिस्थितियों से जनता अवगत एवं सचेत रहे इसलिए उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता को चुना। इस निष्पक्ष पत्रकारिता और राष्ट्र सेवा के कारण उन्हें अंग्रेजी सरकार का कोपभाजन भी बनना पड़ा। प्रेमचन्द की पत्रकारिता में भारतीय ग्रामीण संस्कृति के साथ भारतीय जनता की पीड़ा का भी यथार्थ रूप देखने को मिलता है। उनके द्वारा स्थापित पत्रकारिता के मानक आज भी पत्रकारों को प्रेरणा देते हैं। वे पत्रकारिता के माध्यम से जनता से सीधे संवाद करते थे। पाठकों की जिज्ञासा बनी रहे, इसके लिए नवीन जानकारियों के साथ-साथ राष्ट्र हित एवं समाज हित के मुद्दों को उन्होंने पत्रकारिता का विषय बनाया। प्रेमचन्द अपने लेखों में ही नहीं बल्कि कहानियो और उपन्यासों में भी पत्रकारिता के महत्व को बताते थे। प्रेमचन्द अपनी लेखनी के माध्यम से देश की गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। उनके लिए देश विविध भागों में खंडित जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक राष्ट्र है।
(i) प्रेमचन्द का उद्देश्य क्या था ?
(ii) प्रेमचन्द ने निष्पक्ष पत्रकारिता को क्यों चुना ?
(iii) प्रेमचन्द की पत्रकारिता में किसका यथार्थ रूप देखने को मिलता है ?
(iv) प्रेमचन्द किसके माध्यम से देश की गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे ?
(v) प्रेमचन्द के लिए देश क्या है ?
View full solution
काला पानी की सजा को भयावह दुःस्वप्न के रूप में देखा जाता है। वहाँ कैदियों को दी जाने वाली यातनाओं का विवरण रोंगटे खड़े कर देता है। अंग्रेजों ने भारत की मुख्य भूमि से सैंकड़ों मील दूर अंडमान द्वीप में सेलुलर जेल बनाया। अनेक स्वतन्त्रता सेनानियों को वहाँ घोर अमानवीय यातनाएँ दी गई। 'काला पानी' शब्द का अर्थ मृत्यु के उस स्थान से है जहाँ से कोई भी वापस नहीं आता है। हमारे देश के अनेक वीर सपूतों ने इस जेल में यातनाएँ सहते हुए देश को परतन्त्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए निःस्वार्थ भाव से अपने प्राणों तक की आहुति दे डाली, जिनकी अमर कहानी 'काला पानी' की दीवारें आज भी कह रही है। सेलुलर जेल में आने वालों में अंतिम व्यक्ति थे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस। वह बंदियों के रूप में नहीं, बल्कि एक स्वाधीन नागरिक, एक मुक्त योद्धा और एक विजेता सेनापति के रूप में इस द्वीप में आए। उन्होंने काला पानी के द्वीपों में तिरंगा फहराकर सेलुलर जेल के द्वार हमेशा के लिए खोल दिए।
(i) काला पानी की सजा को किस रूप में देखा जाता है?
(ii) किसने, कहाँ पर सेलुलर जेल बनाई ?
(iii) 'काला पानी' शब्द का अर्थ क्या है ?
(iv) किनकी अमर कहानी 'काला पानी' की दीवारें आज भी कह रही हैं ?
(v) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने काला पानी द्वीप में आकर क्या किया ?
View full solution
आदर्श विद्यार्थी
(i) प्रस्तावना
(ii) आदर्श विद्यार्थी के गुण
(iii) प्राचीन कालीन एवं आधुनिक विद्यार्थी
(iv) निष्कर्ष
View full solution
मेरा प्रिय खेल क्रिकेट
(i) प्रस्तावना
(ii) क्रिकेट का प्रारंभ
(iii) खेल के सामान्य नियम
(iv) प्रिय होने का कारण
(v) निष्कर्ष
View full solution

Generate a MODEL PAPER 2025 paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App