Questions

लघु उत्तरीय प्रश्न (4 गुण) - भूगोल

Take a timed test

3 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 14 Marks
संसाधन संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालें।
Answer
प्राकृतिक संसाधनों के बिना मानव जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। परन्तु इन संसाधनों के उपयोग की तकनीक एवं ठन संसाधनों की आवश्यकता का होना आवश्यक है। मनुष्य ने अपनी आवश्यकता पूर्ति के लिए प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन किया है। हमने इसका इस्तेमाल तो किया ही है इसे इस प्रकार प्रदूषित भी कर दिया है कि वे आज सीधे उपयोग के लायक नहीं रह गए हैं।

यही नहीं, हमने कई प्राकृतिक संसाधनों का इतना अधिक खनन एवं उपयोग किया है कि इनके भंडार धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है। भविष्य में इनके भंडार खत्म होने की पूरी आशंका है। मानव के लिए इनका होना भविष्य में भी उतना ही जरूरी है जितना आज । मानव जीवन सतत् चलता रहे, इसके लिए यह जरूरी है कि हम इन अमूल्य प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित कर इसे भविष्य के लिए संरक्षित करें।
View full question & answer
Question 24 Marks
प्राकृतिक संसाधन का वर्गीकरण उपयुक्त उदाहरण के साथ प्रस्तुत करें।
Answer
विकास एवं उपयोग की दृष्टि से प्राकृतिक संसाधन को दो भागों में बाँटा गया है।
  1. वास्तविक संसाधन-पश्चिम एशिया का पेट्रोलियम, आस्ट्रेलिया का सोना, झारखंड का अभ्रक, मध्य प्रदेश का मैंगनीज एवं राजस्थान का ताँबा
  2. संभाव्य संसाधन केरल में मिलने वाला थोरियम, लद्दाख में पाया जाने वाला यूरेनियम ।
उत्पत्ति के आधार पर प्राकृतिक संसाधन को दो भागों में बाँटा गया
  1. जैव संसाधन-पेड़-पौधे, वन, जीव-जंतु ।
  2. अजैव संसाधन खनिज, चट्टान, मिट्टी, भूमि, खेत, तालाब, नदी, झील।
उपलब्धता के आधार पर प्राकृतिक संसाधन को दो भागों में बाँटा गया है
  1. नवीकरणीय संसाधन – सूर्य की किरणे एवं पवन ।
  2. अनवीकरणीय संसाधन – लोहा, कोयला, पेट्रोलियम, अभ्रक ।
वितरण के आधार पर प्राकृतिक संसाधन को चार भागों में बाँटा गया
  1. सर्वत्र उपलब्ध संसाधन मिट्टी, पवन।
  2. स्थानिक संसाधन कोडरमा में पाया जाने वाला अभ्रक, जादूगोड़ा में मिलने वाला यूरेनियम, छोटानागपुर क्षेत्र में पाया जाने वाला कोयला ।
स्वामित्व के आधार पर प्राकृतिक संसाधन को तीन भागों में बाँटा – गया है
  1. निजी संसाधन-भूमि, तालाब ।
  2. राष्ट्रीय संसाधन-समुद्र तट से दूर 19.2 किलोमीटर क्षेत्र के अन्दर पाये जाने वाले संसाधन।
  3. अन्तर्राष्ट्रीय संसाधन खुला महासागर का क्षेत्र ।
View full question & answer