Question 12 Marks
ब्रह्मपुत्र नदी तन्त्र पर टिप्पणी लिखिए।
Answer
View full question & answer→ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत की मानसरोवर झील के पूर्व तथा सिन्धु एवं सतलुज के स्रोतों के नजदीक से निकलती है। इसका अधिकतर मार्ग भारत के बाहर स्थित है। यह भारत के अरुणाचल प्रदेश में गार्ज के माध्यम से प्रवेश करती है जहाँ इसे दिहांग कहा जाता है तथा दिबांग, लोहित, केनुला एवं दूसरी सहायक नदियाँ इसमें मिलकर असम में ब्रह्मपुत्र का निर्माण करती हैं।