Questions

पत्र लेखन(5M)

🎯

Test yourself on this topic

3 questions · timed · auto-graded

Question 15 Marks
शिक्षा निदेशालय, दिल्ली को विभिन्न विषयों के प्रशिक्षित स्रातक अध्यापकों की आवश्यकता है। इस पद के लिए शिक्षा निदेशक को स्ववृत सहित एक आवेदन-पत्र लिखिए।
Answer
प्रति,
शिक्षा निदेशक
शिक्षा निदेशालय
दिल्ली।
विषय-प्रशिक्षित स्रातक अध्यापकों की भर्ती हेतु आवेदन-पत्र।
महोदय,
मुझे 05 मई, 2019 को प्रकाशित देनिक जागरण समाचार-पत्र से ज्ञात हुआ कि शिक्षा निदेशालय को विभिन्न विषयों के प्रशिक्षित स्रातक अध्यापकों की आवश्यकता है। प्रार्थी भी स्वयं को एक उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत कर रहा है, जिसका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
नाम - सचिन बंसल
पिता का नाम - श्री बिन्नी बंसल
जन्मतिथि - 25 दिसंबर, 1991
पता - सी/125 सागरपुर दिल्ली।
शेक्षिक योग्यताएँ-
दसवीं कक्षासी.बी.एस.ई. 200670%
बारहवीं कक्षासी.बी.एस.ई.200879%
बी.ए.दिल्ली विश्वविद्यालय201172%
एम.एइंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय201376%
अनुभव- अभिनव पब्निक स्कूल में अंग्रेजी शिक्षक पद पर एक साल अंशकालिक।
घोषणा- में आपको विशवास दिलाता हूँ कि सेवा का अवसर मिलने पर पूरी निष्ठा एव ईमानदारी से कार्य करूँगा।
धन्यवाद
भवदीय
सचिन बंसल
हस्ताक्षर ..........
दिनांक 08 मई, 2019
संलग्न- शेक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायांकित प्रति।
View full question & answer
Question 25 Marks
आप छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। कमरे में साथ रहने वाले मित्र की विशेषताएँ बताते हुए अपनी माताजी को पत्र लिखकर बताइए कि उसकी संगति का आप पर क्या असर हुआ है?
Answer
गोविन्द छात्रावास,
नोएडा, उत्तर प्रदेश।
27 फरवरी, 2019
पूज्या माता जी,
सादर चरणस्पर्श।
आपका पत्र मिला। पढ़कर सब हाल जाना। घर पर आप सभी सकुशल हैं, यह जानकर खुशी हुई। आपने अपने पत्र में जानना चाहा था कि छात्रावास के कमरे में साथ रहने वाला मित्र केसा है, वह में पत्र के माध्यम से बता रहा हूँ।
में छात्रावास में हरीश नामक छात्र के साथ रहता हूँ। वही मेरा घनिष्ठ मित्र ओर सहपाठी भी है। हरीश हँसमुख, उदार तथा विनम्र स्वभाव वाला लड़का है। वह शाकाहारी, परिश्रमी तथा आस्तिक है। वह प्रातःकाल बिस्तर त्यागकर देनिक क्रियाओं से निवृत्त होता है और उद्यान में भ्रमण के लिए जाता है। वहाँ व्यायाम ओर कुछ योग कर स्रान करता हे। नाशता करके पढ़ने बेठ जाता है। माँ, तुम्हें आक्षर्य होगा कि घर पर आठ बजे तक सोया रहने वाला मैं उसकी संगति के कारण प्रातः पाँच बजे बिस्तर त्याग देता हूँ। उसकी दिनचर्या के अनुसार पढ़ने बेठ जाता हूँ। इससे मुझे पढ़ने का पर्याप्ति समय मिल जाता है। दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है तथा पढ़ाई में मन लगने लगा है।
पूज्य पिता जी को चरणस्पर्श तथा हर्षिता को स्नेह कहना।
आपका प्रिय पुत्र,
गौतम कश्यप
View full question & answer
Question 35 Marks
आपसे अपने बचत खाते की चेक बुक खो गई है। इस सम्बन्ध में तत्काल उचित कार्यवाही करने के लिए निवेदन करते हुए बैंक प्रबंधक को पत्र लिखिए।
Answer
प्रसेवा में,
प्रबन्धक
पंजाब नेशनल बैंक
विकासपुरी (नई दिल्ली)
विषय-चेक बुक खो जाने के संबंध में
महोदय,
निवेदन है कि प्रार्थी आपकी शाखा का नियमित उपभोक्ता है ओर मेरी बचत खाता संख्या 6918 आपकी शाखा में ही हैं। जिसमें (लगभग 55,000/- रु.) जमा हैं। मेंने कुछ दिन पहले आपके बेंक से एक चेकबुक 20 चेकों की ली थी, जिसमें से अभी तक केवल 2 चेक ही निर्गत हुए हैं। अभी 18 चेक उसमें मोजूद हैं। कल शाम को मेरा बेग विकासपुरी से केलाशपुरी आते समय गाड़ी से कहीं गिर गया है जिसमें कुछ कागजातों के साथ चेकबुक भी थी, काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिली। अतः आपसे निवेदन है कि आप उस चेकबुक के किसी भी चेक का भुगतान में खाते से रोकने का कष्ट करें अन्यथा में भरी संकट में पड़ जाऊँगा। इस पत्र के साथ अन्य आवश्यक कागज जेसे पासबुक, आधारकार्ड आदि संग्लग्न हैं। यद्यपि इस विषय में मेंने अपने क्षेत्रीय थाने में भी सूचना दर्ज करा दी है।
अत: सूचनार्थ एवं निवेदन हेतु पत्र आपकी शाखा में प्रस्तुत है।
आशा है आप भुगतान नहीं करेंगे।
भवदीय
गोविन्द सिंह पंचायत अधिकारी
विकासपुरी नई दिल्ली
दिनांक 17 जनवरी, 2019
View full question & answer
पत्र लेखन(5M) - Hindi - A STD 10 Questions - Vidyadip