Questions

पूरक पाठ्यपुस्तक प्रश्नो (3M)

🎯

Test yourself on this topic

3 questions · timed · auto-graded

Question 13 Marks
टोपी शुक्ला पाठ के आधार पर पुष्टि कीजिए कि टोपी और इफ़फुन के संबंध धर्म से नहीं, मानवीय संबंधों से निर्धारित थे।
Answer
इफ्फन ओर टोपी शुक्ला दो भिन्न-भिन्न धर्मों को मानने वाले हैं। इफ्फन मुसलमान है तो टोपी शुक्ला पक्का हिंदू है। धर्म, भाषा, पारिवारिक वातावरण, रहन-सहन, खान-पान आदि पूर्णतः भिन्न होते हुए भी दोनों गहरे मित्र थे। टोपी इफ्फन को बहुत चाहता है। दोनों का जुड़ाव मन से था, आंतरिक था, बाह्य नहीं। टोपी इफ्फन के घर के खाने को छूता भी नहीं था फिर भी उनकी मित्रता में कोई अंतर नहीं आया। उसके पिता का तबादला होने पर वह दुःखी होता है। वह इफ्फन की दादी को प्यार करता है तथा दादी भी उसे बहुत प्यार करती है। दोनों के सम्बन्ध मानवीय धरातल पर हैं। इनके बीच में धर्म की दीवार नहीं हे। घर में अम्मी शब्द कहने पर टोपी ने मार खाई परंतु इफ्फ़न के घर न जाने के लिए नहीं माना। यही हमारी सामाजिक संस्कृति की प्रमुख विशेषता है।
View full question & answer
Question 23 Marks
सपनों के से दिन पाठ के आधार पर बताइए कि ओमा कोन था? उसकी क्या विशेषता थी?
Answer
ओमा छात्र नेता था। उसका शरीर विचित्र साँचे में ढला हुआ था। वह ठिगना और हट्टा-कट्टा बालक था, परन्तु उसका सिर बहुत बड़ा था। उसे देखकर यू लँगता था मानो किसी बिल्ली के बच्चे के माथे पर तरबूज रखा है। उसकी आँखें नारियल जेसी ओर चेहरा बंदरिया जेसा था। उसका सिर इतना भयंकर था कि वह लड़ाई में सिर की भयंकर चोट करता था। उसकी चोट से लड़ने वाले की पसलियाँ टूट जाती थीं। बच्चे उसके सिर के वार को रेल-बंबा कहते थे। वह स्वभाव से लड़ाका तथा मुहफँट था।
View full question & answer
Question 33 Marks
उन घटनाओं का उत्तेख कीजिए जिनके आधार पर हरिहर काका को अपने भाई और महंत एक ही श्रेणी के लगते थे।
Answer
हरिहर काका कि अपने भाई ओर महंत एक ही श्रेणी के लगते थे। इसे व्यक्त करने वाली दो घटनाएँ निम्नलिखित हैं-
→ पहले, भाइयों ने अपनी पनियों को काका की अच्छी तरह देखभाल करने को कहा, फिर बाद में काका द्वारा ज़मीन देने से मना करने पर भाइयों ने काका के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी। मानसिक प्रताड़ना भी दी।
→ महंत ने भी पहले तो काका के साथ अच्छा व्यवहार किया, उनकी आवभगत की किंतु जब काका ने अपनी ज़मीन ठाकुरबारी को देने से मना किया तो महंत का व्यवहार भी बदल गया और उसने भी काका को उनके भाइयों की तरह ही शारीरिक और मानसिक यातनाएँ दीं। उनका अपहरण कर लिया ओर ज़बरदस्ती ज़मीन हथियाने का प्रयास किया।
View full question & answer
पूरक पाठ्यपुस्तक प्रश्नो (3M) - Hindi - B STD 10 Questions - Vidyadip