Question types

न्याय question types

38 questions across 6 question groups — pick any mix to generate a Rim Zim paper with step-by-step answer keys.

38
Questions
6
Question groups
5
Question types
Sample Questions

न्याय questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

न्याय नाटक के प्रथम दृश्य में सिद्धार्थ और उनका सखा राज उद्यान के सौंदर्य का देख-सुनकर आनंद ले रहे हैं। यदि उनका कोई सखा देखने-सुनने में असमर्थ होता तो सिद्धार्थ उसे इस आनंद का अनुभव कैसे करवाते ? कक्षा में चर्चा कीजिए ।
View full solution
न्याय नाटक में सभी पात्र पुरुष हैं। यदि किन्हीं दो पात्रों को महिला पात्र के रूप में प्रस्तुत करना हो तो आप किन्हें बदलकर प्रस्तुत करना चाहेंगे और क्यों ?
View full solution
कुछ पक्षियों की संख्या निरंतर कम होती जा रही है। कई पक्षी तो ऐसे हैं जो विलुप्त होने की स्थिति में आ गए हैं, उदाहरण के लिए गौरैया। चित्रों के माध्यम से नीचे कुछ ऐसे संकेत दिए गए हैं जो पक्षियों की दिन-प्रतिदिन कम होती संख्या के लिए उत्तरदायी हैं। चित्रों को देखकर अपने सहपाठियों के साथ इन कारणों पर चर्चा कीजिए। यह भी पता लगाइए कि पक्षियों के बचाव और उनकी संख्या में वृद्धि के लिए कैसे योगदान दे सकते हैं।
Image
View full solution
एक रात सिद्धार्थ मीठी नींद सो रहे हैं। उनके सपने में हंस आता है और सिद्धार्थ के साथ न्याय वाले दिन का अपना अनुभव सुनाता है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि हंस ने सिद्धार्थ से क्या-क्या बातें की होंगी?
Image

Image
View full solution
रेखांकित शब्द के विपरीत अर्थ वाले शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।
इस जटिल समस्या का हल बहुत ‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾ है।
View full solution
रेखांकित शब्द के विपरीत अर्थ वाले शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।
इस निर्दोष पक्षी को मारने वाला ‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾ है।
View full solution
रेखांकित शब्द के विपरीत अर्थ वाले शब्द रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।
उसने मारा है परंतु मैंने ‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾ है।
View full solution
रेखांकित शब्द के विपरीत अर्थ वाले शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।
सूर्य का उदय पूर्व दिशा में और ‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾ पश्चिम दिशा में होता है।
View full solution
सिद्धार्थ – ठीक है महाराज ! वीर अपना आखेट नहीं छोड़ सकता परंतु वीर शरणागत को भी नहीं छोड़ सकता। हंस मेरी शरण में आ चुका है। मैं उसे नहीं लौटाऊँगा।
(सभा में फिर हर्ष उमड़ता है। राजकुमार शांत मन से हंस को सहलाते रहते हैं। महाराज की आँखों में स्नेहपूरित गर्व है । देवदत्त तिलमिलाता है।)
देवदत्त – महाराज! मैंने पहले हंस को मारा है इसलिए वह मेरा है ।
सिद्धार्थ – पहले मारा था, तभी तो वह मेरी शरण में आया है। बिना मारे वह मेरी शरण में कैसे आता ?
(सब लोग स्तंभित होकर एक-दूसरे को देखते हैं।)
महाराज – मंत्री जी ! समस्या जटिल है। आप कुछ रास्ता सुझा सकते हैं?
मंत्री – महाराज! समस्या बड़ी आसान है। मुझे आज्ञा दें तो मैं अभी इसका निर्णय किए देता हूँ।
Q.1. ‘वीर अपना आखेट नहीं छोड़ सकता’ – इस पंक्ति में ‘वीर’ शब्द किसके लिए प्रयोग हुआ है?
Q.2. हंस किसकी शरण में आया था और क्यों ?
Q.3. देवदत्त ने हंस पर अपना अधिकार क्यों जताया था ?
Q.4. न्याय गद्यांश में सिद्धार्थ के कौन-कौन से गुण प्रकट होते हैं?
View full solution
सिद्धार्थ-किस निर्दयी ने इस भोले-भाले पक्षी को घायल किया है? इसने किसी का क्या बिगाड़ा था? सखा – यह सुंदर जो है, प्यारा जो लगता है।
सिद्धार्थ – (तीर निकालते हुए) क्यों, क्या सुंदर होना पाप है? क्या प्यारा लगना बुरा है? माँ जब मुझसे कहती हैं – सिद्धार्थ, तुम कितने प्यारे हो, तो वे मुझे मारती नहीं बल्कि और भी ज़्यादा प्यार करती हैं।
(तीर निकल जाने पर हंस सुख मानता है और बड़े अनुराग से कुमार की गोद में चिपक जाता है। कुमार स्नेह से उसके शरीर पर हाथ फेरते हैं।
सिद्धार्थ – क्या तुम्हारा मन इसको मारने को चाहता है ?
सखा – (काँपता-सा) कुमार…
सिद्धार्थ – बताओ सखे! देखो तो, इसकी आँखें कितनी भोली हैं! इसको छूने में कितना स्नेह पैदा होता है !
सखा – (साँस खींचकर) नहीं कुमार ! मैं इसको नहीं मार सकूँगा ।
Q.1. सिद्धार्थ के अनुसार पक्षी को किसने घायल किया है?
a. शिकारी ने
b. देवदत्त ने
c. किसी निर्दयी व्यक्ति ने
d. राजा के दूत ने
Q.2. सिद्धार्थ द्वारा हंस के शरीर से तीर निकालने पर वह क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करता है?
a. दर्द से कराह उठता है।
b. मौन हो जाता है।
c. सुख का अनुभव करता है।
d. बेचैन हो जाता है।
Q.3. घायल पक्षी के विषय में सिद्धार्थ ने क्या कहा ?
a. यह बहुत चंचल पक्षी है।
b. यह भोला-भाला पक्षी है।
c. इसने ज़रूर किसी को नुकसान पहुँचाया है।
d. यह आक्रमणकारी पक्षी है।
Q.4. “मैं इसको नहीं मार सकूँगा ” – इस कथन से कौन-से भाव प्रकट हो रहे हैं?
a. डर और भय
b. सहयोग और मैत्री
c. करुणा और अहिंसा
d. घृणा और द्वेष
View full solution
‘हंस वाली घटना के बाद सिद्धार्थ, देवदत्त को एक संदेश देना चाहते हैं। आपके अनुसार सिद्धार्थ ने देवदत्त को क्या संदेश लिखकर भेजा होगा-
View full solution

Generate a न्याय paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App