Questions

सूचना अनुसार कीजए :

🎯

Test yourself on this topic

14 questions · timed · auto-graded

Question 11 Mark
रेखांकित शब्द के विपरीत अर्थ वाले शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।
इस जटिल समस्या का हल बहुत ‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾ है।
Answer
इस जटिल समस्या का हल बहुत सरल है।
View full question & answer
Question 21 Mark
रेखांकित शब्द के विपरीत अर्थ वाले शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।
इस निर्दोष पक्षी को मारने वाला ‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾ है।
Answer
इस निर्दोष पक्षी को मारने वाला दोषी है।
View full question & answer
Question 31 Mark
रेखांकित शब्द के विपरीत अर्थ वाले शब्द रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।
उसने मारा है परंतु मैंने ‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾ है।
Answer
उसने मारा है परंतु मैंने बचाया है।
View full question & answer
Question 41 Mark
रेखांकित शब्द के विपरीत अर्थ वाले शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।
सूर्य का उदय पूर्व दिशा में और ‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾ पश्चिम दिशा में होता है।
Answer
सूर्य का उदय पूर्व दिशा में और अस्त पश्चिम दिशा में होता है।
View full question & answer
Question 51 Mark
नीचे दिए गए चित्रों और शब्दों को जोड़कर मुहावरे / लोकोक्ति बनाइए ।
Image को Image दिखाना।
Answer
सूरज को दीया दिखाना ।
अभय जैसे वैज्ञानिक को छोटे-छोटे वैज्ञानिक प्रयोग दिखाना सूरज को दीया दिखाने के समान है।
View full question & answer
Question 61 Mark
नीचे दिए गए चित्रों और शब्दों को जोड़कर मुहावरे / लोकोक्ति बनाइए ।
Image में Image कूदना।
Answer
पेट में चूहे दौड़ना ।
स्कूल से आते ही भूख के कारण मानस के पेट में चूहे दौड़ने लगे।
View full question & answer
Question 71 Mark
नीचे दिए गए चित्रों और शब्दों को जोड़कर मुहावरे / लोकोक्ति बनाइए ।
Image तले Image दबाना।
Answer
दाँतों तले उँगली दबाना ।
ताजमहल की सुंदरता देखकर लोग दाँतों तले उँगली दबाने लगे।
View full question & answer
Question 81 Mark
नीचे दिए गए चित्रों और शब्दों को जोड़कर मुहावरे / लोकोक्ति बनाइए ।
Image होना।
Answer
लाल-पीला होना ।
राघव की झूठी बातें सुनकर पिता जी लाल-पीले हो गए ।
View full question & answer
Question 91 Mark
नीचे दिए गए चित्रों और शब्दों को जोड़कर मुहावरे / लोकोक्ति बनाइए ।
Image होना।
Answer
नौ-दो ग्यारह होना ।
पुलिस को देखकर चोर नौ-दो ग्यारह हो गया ।
View full question & answer
Question 101 Mark
नीचे दिए गए चित्रों और शब्दों को जोड़कर मुहावरे / लोकोक्ति बनाइए ।
Image क्या जाने Image का स्वाद !
Answer
बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद !
राधिका ने अनमोल चित्र को रद्दी समझकर फेंक दिया, सही बात है – बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद ।
View full question & answer
Question 111 Mark
नीचे दिए गए चित्रों और शब्दों को जोड़कर मुहावरे / लोकोक्ति बनाइए ।
अक्ल बड़ी या Image
Answer
अक्ल बड़ी या भैंस
केवल ताकत से काम नहीं चलता, सोच-समझ भी ज़रूरी है- आखिरकार अक्ल बड़ी या भैंस !
View full question & answer
Question 121 Mark
नीचे दिए गए चित्रों और शब्दों को जोड़कर मुहावरे / लोकोक्ति बनाइए ।
Image औरImage ग्यारह।
Answer
एक और एक ग्यारह ।
हम दोनों मिलकर इस काम को अवश्य कर लेंगे। वो कहते हैं न- एक और एक ग्यारह होते हैं।
View full question & answer
Question 131 Mark
नीचे दिए गए चित्रों और शब्दों को जोड़कर मुहावरे / लोकोक्ति बनाइए ।
Image मिचौनी खेलना।
Answer
आँख मिचौनी खेलना।
आज सुबह से ही मौसम आँख मिचौनी खेल रहा है।
View full question & answer
Question 141 Mark
नीचे दिए गए चित्रों और शब्दों को जोड़कर मुहावरे / लोकोक्ति बनाइए ।
ImageकेImageबहाना।
Answer
मगरमच्छ के आँसू बहाना ।
सौरभ ने अपनी गलती छुपाने के लिए मगरमच्छ के आँसू बहाए ।
View full question & answer
सूचना अनुसार कीजए : - Rim Zim STD 5 Questions - Vidyadip