Questions

2 Marks Question(पद्य)

🎯

Test yourself on this topic

4 questions · timed · auto-graded

Question 12 Marks
खुशबू रचते हैं हाथ कविता को लिखने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
Answer
इस कविता को लिखने का कवि का मुख्य उद्देश्य है-निम्न वर्ग की सामाजिक व्यवस्था की दयनीय दशा को उभारना। इस वर्ग की विशेष देखभाल होनी चाहिए, उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। सबका ध्यान इस ओर आकर्षित किया जाए, ठोस सरकारी कदम उठाने चाहिए, ताकि वह वर्ग भी स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सके।
View full question & answer
Question 22 Marks
अग्निपथ कविता का केन्द्रीय भाव लिखिए।
Answer
इस कविता का मूल भाव है  निरन्तर संघर्ष करते हुए जियो। कवि जीवन को अग्निपथ अर्थात् आग से भरा पथ मानता है। इसमें पग-पग पर चुनौतियाँ और कष्ट हैं। मनुष्य को इन चुनौतियों से नहीं घबराना चाहिए और इनसे मुह भी नहीं मोड़ना चाहिए बल्कि आंसू पीकर, पसीना बहाकर तथा खून से लथपथ होकर भी निरन्तर संघर्ष पथ पर अग्रसर रहना चाहिए।
View full question & answer
Question 32 Marks
जब शुक गाता है, तो शुकी के हृदय पर क्या प्रभाव पड़ता है? गीत-अगीत के आधार पर लिखिए।
Answer
कवि ने यहाँ तोते को शुक कहा है। जब सूर्य की किरणें पत्तों से छनकर तोते पर पड़ती है तो वह गाने लगता है। उसका गीत सुनकर मादा तोता भी गाना चाहती है लेकिन उसका हृदय प्यार से ओत-प्रोत हो जाता है और वह अपना गीत नहीं गा पाती, मौन होकर रह जाती है। उसे अपने स्नेह को व्यक्त करने के लिए स्वर नही मिल पाता। शुक का गीत सुनकर शुकी के पंख फूल जाते हैं और वह गीत सुनकर अत्याधिक प्रसन्न हो जाती है।
View full question & answer
Question 42 Marks
भाव स्पष्ट कीजिए- जाकी अँग-अंग बास समानी
Answer
इस पंक्ति का भाव यह है कि भक्त स्वयं गुणों से रहित है। वह पानी के समान रंग-गंध रहित है, लेकिन ईश्वर रूपी चंदन की समीपता पाकर धन्य हो जाता है। वह गुणों की प्राप्ति कर लेता है। जैसे पानी में घिसकर चंदन का रंग निखरता है उसी प्रकार भक्तों की भक्ति से प्रभु का महत्त्व बढ़ जाता है। भक्त और भगवान इतने समीप आ जाते हैं कि भक्त के अंग-अंग में ईश्वर की सुगंध समा जाती है। भक्त का रोम-रोम ईश्वर भक्ति से प्रसन्न हो जाता है।
View full question & answer
2 Marks Question(पद्य) - HINDI - B (स्पर्श) STD 9 Questions - Vidyadip