Questions

पत्र लेखन(5M)

🎯

Test yourself on this topic

2 questions · timed · auto-graded

Question 15 Marks
आपने हाल में ही किसी पर्वतीय स्थल की यात्रा की, जिसका आपको काफी रोचक अनुभव हुआ। इस अनुभव को बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।
Answer
p-275 पालम,
नई दिल्ली।
27 फरवरी, 2019
प्रिय मोहित,
तुम्हारा पत्र मिला। तुम सपरिवार सकुशल हो, यह जानकर प्रसन्नता हुई। तुमने मुझसे मेरी यात्रा के बारे में जानना था, उसी यात्रा का अनुभव में इस पत्र में लिखकर भेज रहा हूँ।
मित्र, मैंने नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में जम्मू स्थित वैष्णों देवी की यात्रा का कार्यक्रम बनाया, जिसके लिए मैंने करीब एक माह पूर्व ही आरक्षण करा लिया था। ट्रेन से जम्मू और वहाँ से बस द्वारा हम सात बजे तक कटरा पहुँच गए। वहाँ से ग्यारह बजे रात्रि में कुछ कपड़े लेकर वैष्णों देवी पैदल चलना प्रारंभ किया। बाण गंगा पार करते ही चढ़ाई में हम अर्धक्कारी, हाथी मत्था, सांझीछत की कठिन चढ़ाई पार करते हुए प्रातः काल वैष्णों देवी पहुँच गए। वहाँ के शीतल जल में स्नान करने से सारी थकान दूर हो गयी। वहाँ दर्शन कर हम दो घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद भैंरो धाम गए। वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य ने मन हर लिया। चारों ओर ऊँचे-ऊँचे पहाड़, उनके पास उड़ते बादल, हरे-भरे पेड़ किसी और ही दुनिया में होने का एहसास करा रहे थे। वहाँ से लौटने की मन नहीं  था पर लौटना तो था ही। प्रकृति की गोद में बसे इस स्थान की यात्रा हेतु तुम यदि जाओ तो इसका प्रत्यक्ष अनुभव कर
सकोगे। शेष सब ठीक है।
अपने माता-पिता को मेरा प्रणाम कहना।
तुम्हारा अभिन्न मित्र,
राहुल
View full question & answer
Question 25 Marks
आपके विद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें आपने भी श्रमदान किया। आसपास के क्षेत्रों की खूब सफाई की गई तथा लोगों को सफाई के महत्त्व के बारे में बताया गया। इन सभी गतिविधियों का वर्णन करते हुए अपनी बड़ी बहन को पत्र लिखिए।
Answer
276-P,
पालम, दिल्ली-77
दिनांक 05.03.2019
पूज्य दीदी,
चरण स्पर्श।
यहाँ सब ठीक प्रकार से हैं। आशा है आप भी परिवार सहित कुशलपूर्वक होंगी। पता है दीदी, हमारे विद्यालय में आजकल सफाई अभियान चल रहा है। सभी कक्षाओं में नया पेंट किया गया है जिससे दीवारें काफ़ी साफ सुथरी एवं अच्छी लग रही हैं, मैंने व मेरी कक्षा के बच्चों के द्वारा पेंट के समय अपनी कक्षा की मेज कुर्सियों आदि को बाहर निकाला उनकी भी सफाई की गयी एवं उन्हें दुबारा कक्षा में रखकर अच्छी तरह व्यवस्थित कर दिया है। अब सफाई से कक्षाएँ काफी साफ व अच्छी लग रही हैं तथा अब कक्षा में मच्छर आदि भी नहीं हैं। इससे हम सभी बच्चों को सफाई के महत्त्व के बारे में पता चला है तथा अब हम लोग अपने कक्षाध्यापक के साथ थोड़ा-थोड़ा समय निकालकर विद्यालय के बाहर आस-पास की भी सफाई करते हैं तथा श्रमदान करते समय आस-पास की गन्दगी व कूडे के ढेरों की सफाई करते हैं तथा वहाँ घास व खुशबूदार पौधे लगा देते हैं। जिससे विद्यालय के बाहर आस-पास भी काफ़ी साफ-सफाई रहती है व देखने में काफी अच्छी हरियाली नज़र आती है। अब कीटाणु समाप्त हो गए हैं तथा लोगों के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ रहा है और दीदी पता है हमारे विद्यालय का चयन जिले के आदर्श विद्यालय के रूप में भी हो गया है व हमारे विद्यालय का निरीक्षण करने आने वाले हमारे विद्यालय व आस-पास की गयी सफाई व हरियाली की प्रशंसा करते हैं।
अच्छा दीदी मेरा सभी को यथा योग्य अभिवादन कहिएगा।
आपका प्रिय भाई,
रोहित
View full question & answer
पत्र लेखन(5M) - HINDI - B (स्पर्श) STD 9 Questions - Vidyadip