किसी धातु M के विद्युत अपघटनी परिष्करण में आप ऐनोड, कैथोड एवं विद्युत अपघट्य किसे बनाएँगे?
Answer
धातु M के विद्युत अपघटनी परिष्करण मे के लिए:- ऐनोड $\to$ अशुद्ध धातु M कैथोड $\to$ शुद्ध धातु M कि पतली पट्टी विद्युत अपघट्य $\to$ M धातु का अम्लीक्रित लवण का विलयन
खाद्य पदार्थ के डिब्बों पर जिंक की बजाय टिन का लेप क्यों होता है?
Answer
टिन की अपेक्षा जिंक अधिक क्रियाशील होता है और यह खाद्य पदार्थों के साथ टिन के मुकाबले जल्दी अभिक्रिया कर सकता है, इसलिए खाद्य पदार्थों के डब्बो के ऊपर जिंक की बजाय टिन की परत चढ़ाई जाती है।
कोई धातु ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर उच्च गलनांक वाला यौगिक निर्मित करती है। यह यौगिक जल में विलेय है। यह तत्व क्या हो सकता है?
Answer
कैल्सियम ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर कैल्शियम ऑक्साइड बनाता है जो कि एक आयनिक यौगिक है, इसका गलनांक उच्च होता है यह जल में विलीन होकर $Ca(OH)_2$ बनाता है।
लोहे के फ्राइंग पैन (frying pan) को जंग से बचाने के लिए निम्न में से कौन-सी विधि उपयुक्त है?
Answer
जिंक की परत चढ़ाकर हम लोहे के फ्राइंग पैन (frying pan) को जंग लगने से बचा सकते है। अगर हम ग्रीस या पेंट लगाते है तो ये फ्राइंग पैन को जंग लगने से तो बचा लेंगे पर गरम करते ही इनकी परत हट जाएगी और हवा और नमी के संपर्क में आते ही दोबारा से फ्राइंग पैन पे जंग लगना शुरू हो जाएगा।
कारण बताइए: निष्कर्षण प्रक्रम में कार्बोनेट एवं सल्फाइड अयस्क को ऑक्साइड में परिवर्तित किया जाता है।
Answer
निष्कर्षण प्रक्रम में कार्बोनेट एवं सल्फाइड अयस्क को ऑक्साइड में परिवर्तित करना अवश्यक है क्योंकि सल्फाइड या कार्बोनेट की तुलना में धातु को उसके ऑक्साइड से प्राप्त करना अधिक आसान है।
कारण बताइए: ऐलुमिनियम अत्यंत अभिक्रियाशील धातु है, फिर भी इसका उपयोग खाना बनाने वाले बर्तन बनाने के लिए किया जाता है।
Answer
एलुमिनियम को वायु में खुला छोड़ देने पर इसकी सतह पर एल्युमीनियम ऑक्साइड की एक पतली परत से आच्छादित हो जाती है। ऐलुमिनियम के बर्तन आसानी से संक्षारिक नहीं होते तथा ये ऊष्मा के सुचालक होते है।
कारण बताइए: सोडियम, पोटैशियम एवं लीथियम को तेल के अंदर संग्रहीत किया जाता है।
Answer
सोडियम, पोटैशियम, लिथियम वायु में खुला छोड़ने पर अपनी अत्याधिक क्रियाशीलता के कारण आसानी से आग पकड़ लेती है। अतः किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए इन धातुओं को के अंदर संगृहीत किया जाता है।
निम्न में कौन$-$सा युगल विस्थापन अभिक्रिया प्रदर्शित करता है?
Answer
$\ce{AgNO3}$ विलयन एवं कॉपर धातु का युगल विस्थापन अभिक्रिया करता है क्योंकि कॉपर धातु सिल्वर धातु से ज्यादा क्रियाशील है।
$\ce{2AgNO3+ Cu} \to \ce{Cu(NO3)2 + 2Ag}$
सक्रियता श्रेणी किसे कहते हैं? इसकी एक उपयोगिता लिखिए।
Answer
सक्रियता श्रेणी-धातुओं की क्रियाशीलता को अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर जो सूची (श्रेणी) प्राप्त होती है, उसे सक्रियता श्रेणी कहते हैं। उपयोगिता-इसके द्वारा किसी अयस्क से धातु के निष्कर्षण में सहयोग मिलता है।
उन धातुओं का नाम बताइए जो न तो शीतल जल के साथ और न ही गर्म जल के साथ अभिक्रिया करती हैं, परन्तु भाप के साथ अभिक्रिया कर ऑक्साइड व हाइड्रोजन प्रदान करती हैं?