Questions

उत्तर लिखिए। (1.5 गुण )

Take a timed test

3 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
मानव आहार में फॉस्फोरस का महत्व बतलाइये।
Answer
मानव आहार में फॉस्फोरस का महत्व-
(1) फॉस्फोरस शरीर के सभी सक्रिय ऊतकों के लिए अनिवार्य है।
(2) हड्डियों व मृदु ऊतकों के गुण तथा ऊतकों में उचित द्रव अंश के अनुरक्षण के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है।
(3) फॉस्फोरस अम्ल क्षार सन्तुलन के अनुरक्षण में मदद करता है।
(4) यह वसा अम्लों के स्थानांतरण में भी सहायक होता है।
View full question & answer
Question 22 Marks
विटामिन 'ए', 'बी' एवं 'सी' के स्रोत बतलाइये।
Answer
विटामिन 'ए' के स्रोत-आम, पपीता, खजूर, कटहल, सन्तरा, पालक, अरबी, धनिया, मेथी एवं सरसों की पत्तियां आदि।
विटामिन 'बी' के स्रोत- काजू, केला, पपीता, लीची, मटर, सेम पत्ती वाली, हरी सब्जियां, हरी मिर्च, गाजर, लहसुन, अनन्नास, अनार आदि।
विटामिन 'सी' के स्रोत- बारबडस चेरी, आँवला, अमरूद, सन्तरा, चीकू, अनन्नास, हरी मिर्च, टमाटर, हरा धनिया आदि।
View full question & answer
Question 32 Marks
मानव आहार में कैल्सियम की कमी के दुष्प्रभाव बताइये।
Answer
मानव आहार में कैल्सियम की कमी के दुष्प्रभाव-
(1) इसकी कमी से बच्चे सूखा रोग, चिड़चिड़ापन व अल्प वृद्धि के शिकार हो जाते हैं।
(2) आहार में इसकी कमी से अस्थिमृदुता (Osteomalacia) होने के कारण शिशु जन्म में कष्ट होता है।;
(3) इसकी कमी से शरीर में लौह तत्व की भी कमी हो जाती है।
View full question & answer