मोम (Waxes) ये लम्बी श्रृंखला वाले संतृप्त तथा असंतृप्त अम्लों के लम्बी श्रृंखला वाले मोनोहाइड्कि ऐल्कोहॉल के एस्टर होते. हैं। अम्लों में कार्बन परमाणुओं की संख्या 14 से 36 तथा c16 तक होती है। अधिकांश मोम मिश्रित एस्टर होते हैं। ये रासायनिक दृष्टि से निष्क्रिय होते हैं। जैसे-मधुमक्खी का मोम सेरिल एल्कोहॉल तथा माइरीस्टिक अम्ल का एस्टर होता है।
न्यूक्लिक अम्लों में पाये जाने वाली शर्करा का वर्णन करो।
Answer
शर्करा (Sugar)- न्यूक्लिक अम्लों में पायी जाने वाली शर्करा दो प्रकार की होती है- (i) D-राइबोज (ii) D-डीऑक्सी राइबोज । जिन न्यूक्लिक अम्लों में शर्करा राइबोज पायी जाती है, उन्हें राइबोन्यूक्लिक अम्ल (RNA) कहते हैं तथा जिन न्यूक्लिक अम्लों में 2-डीऑक्सी राइबोस शर्करा पायी जाती है; उन्हें डीऑक्सी राइबो न्यूक्लिक अम्ल (DNA) कहा जाता है।
एन्जाइम के गुण धर्म- एन्जाइम के कुछ मुख्य गुणधर्म निम्न हैं- (i) ये रंगहीन ठोस पदार्थ हैं तथा जल एवं लवणों के तनु विलयनों में आसानी से घुल जाते हैं। (ii) इनका आण्विक द्रव्यमान अधिक होता है, क्योंकि ये बहुलकीय होते हैं। (iii) इनकी प्रति कोलॉइडी होती है अर्थात् इनका आकार 1-100 mm के मध्य होता है। (iv) इसके द्वारा शरीर का तापमान तथा सामान्य pH (6-8) पर अधिक सक्रिय होते हैं।