Questions

2 अंक वाले प्रश्न

Take a timed test

24 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
एक मिश्रित ईथर जिसमें प्राथमिक या द्वितीयक ऐल्किल समूह उपस्थित हैं, की एक मोल $HI$ से क्रिया कराने पर आयोडाइड आयन $(1)$ कौनसे ऐल्किल समूह से जुड़ता है तथा क्यों?
Answer
प्राथमिक या द्वितीयक ऐल्किल समूह युक्त मिश्रित ईथर की क्रिया $HI$ के साथ कराने पर आयोडाइड आयन कम प्रतिस्थापित कार्बन या छोटे ऐल्किल समूह पर जुड़ता है क्योंकि इस अभिक्रिया की क्रियाविधि $S_N2$ होती है जिसमें संक्रमण अवस्था बनती है। आयोडाइड के बड़े आकार के कारण यह बड़े या अधिक प्रतिस्थापित ऐल्किल समूह से नहीं जुड़ता क्योंकि उस पर त्रिविम विन्यासी बाधा के कारण प्रतिकर्षण होता है।
View full question & answer
Question 22 Marks
एक कार्बनिक यौगिक $X \ce{(C4H{10}O)}$ की $\text{HCI}$ से क्रिया कराने पर यौगिक $Y \ce{(C4H9CI)}$ बनता है जिसके अपचयन से ब्यूटेन प्राप्त होता है। यौगिक $X$ के ऑक्सीकरण से पहले एक कार्बोनिल यौगिक $(Z)$ प्राप्त होता है इसके पश्चात् उतने ही कार्बन का कार्बोक्सिलिक अम्ल $(P)$ बनता है $\text{। X, Y, Z}$ तथा $P$ का सूत्र बताइए तथा अभिक्रिया अनुक्रम भी लिखिए।
Answer
प्रश्नानुसार यौगिक $X, n -$ ब्यूटिल ऐल्कोहॉल है क्योंकि इसके ऑक्सीकरण का अन्तिम उत्पाद उतने ही कार्बन का कार्बोक्सिलिक अम्ल है। इन अभिक्रियाओं के समीकरण निम्नलिखित हैं$-$
Image
View full question & answer
Question 32 Marks
$t-$ब्यूटिल मेथिल ईथर की सान्द्र $HI$ के साथ अभिक्रिया लिखिए तथा इसकी क्रियाविधि भी बताइए।
Answer

Image
इस अभिक्रिया की क्रियाविधि $S_N1$ होती है।
View full question & answer
Question 42 Marks
$CH _3 OC _2 H _5$ की HI से क्रिया द्वारा बने उत्पाद बताइए।
Answer
(i) $CH _3 O C _2 H _5+ HI \longrightarrow$$CH _3 OH + C _2 H _5 I$
(ii) $CH _3 O C _2 H _5+2 HI \longrightarrow$$CH _3 I + C _2 H _5 I + H _2 O$
$\qquad$$\qquad$आधिक्य
View full question & answer
Question 52 Marks
फीनॉल की निम्नलिखित के साथ अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए -
(i) बेन्जीन डाइएजोनियम क्लोराइड
(ii) एसीटोन
(iii) थैलिक एन्हाइड्राइड।
View full question & answer
Question 62 Marks
फीनॉल की फीडेल क्राफ्ट अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
View full question & answer
Question 72 Marks
एक कार्बनिक यौगिक आयोडोफॉर्म परीक्षण देता है तथा यह सोडियम धातु के साथ क्रिया करके हाइड्रोजन गैस भी देता है तथा इसके ऑक्सीकरण का अन्तिम उत्पाद एथेनॉइक अम्ल है तो यह यौगिक कौनसा है? समीकरणों सहित व्याख्या कीजिए।
Answer
प्रश्नानुसार यौगिक आयोडोफॉर्म परीक्षण देता है अतः यह ऐल्कोहॉल या कार्बोनिल यौगिक होना चाहिए लेकिन कार्बोनिल यौगिक सोडियम धातु के साथ क्रिया नहीं करते तथा इस यौगिक के ऑक्सीकरण का अन्तिम उत्पाद एथेनॉइक अम्ल है अतः यह यौगिक एथेनॉल होगा। अभिक्रियाओं के समीकरण निम्न हैं-
Image
View full question & answer
Question 82 Marks
फीनॉल की सल्फोनीकरण अभिक्रिया की व्याख्या कीजिए।
Answer
सल्फोनीकरण $($Sulphonation$) -$ कक्ष ताप पर फीनॉल की सान्द्र $H_2SO_4$ से क्रिया कराने पर $o-$ तथा $p-$ फीनॉल सल्फोनिक अम्लों का मिश्रण बनता है। इस अभिक्रिया में उच्च ताप $(100^{\circ} C )$ पर $p-$ समावयवी तथा निम्न ताप $(25^{\circ} C)$ पर $o$ समावयवी अधिक मात्रा में बनता है।
Image
View full question & answer
Question 92 Marks
क्यूमीन से फीनॉल बनाने की अभिक्रिया का समीकरण दीजिए।
Answer
क्यूमीन (आइसोप्रोपिल बेन्जीन) को पहले वायु (O2) के द्वारा हाइड्रोपरॉक्साइड में ऑक्सीकृत करते हैं फिर इसकी तनु अम्ल (H2SO4) के साथ क्रिया करवाने पर यह फीनॉल तथा ऐसीटोन में विघटित हो जाता है।
Image
View full question & answer
Question 102 Marks
ऑर्थो तथा पैरा-नाइट्रोफीनॉलों के मिश्रण को भाप-आसवन द्वारा पृथक् करने में भाप-वाष्पशील समावयवी का नाम बताइए। इसका कारण दीजिए।
Answer
०-नाइट्रोफ़ीनॉल अंतः अणुक हाइड्रोजन बन्ध (Intramolecular H-bond) के कारण भाप में वाष्पशील है क्योंकि इसमें अन्तराअणुक बल, p-समावयवी की तुलना में दुर्बल होता है।
Image
View full question & answer
Question 112 Marks
आण्विक सूत्र C7H8O वाले फीनॉलों की संरचनाएँ तथा IUPAC (आईयूपीएसी) नाम लिखिए।
Answer
आण्विक सूत्र C7H8O से तीन मोनोहाइड्रिक फीनॉल संभव हैं जो निम्न प्रकार हैं-
Image
View full question & answer
Question 132 Marks
निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए-
एथेनॉइक अम्ल माध्यम में ऐनिसोल का ब्रोमीनन (ब्रोमीनीकरण)
Answer
एथेनॉइक अम्ल माध्यम में ऐनिसोल का ब्रोमीनन (ब्रोमीनीकरण)
Image
View full question & answer
Question 142 Marks
निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए-
ऐनिसोल का नाइट्रीकरण
Answer
ऐनिसोल का नाइट्रीकरण (Nitration) - सान्द्र H2SO4 तथा सान्द्र HNO3 के मिश्रण (नाइट्रीकारक मिश्रण) से ऐनिसोल का नाइट्रीकरण कराने पर ऑर्थो तथा पैरानाइट्रो ऐनिसोल का मिश्रण बनता है।
Image
View full question & answer
Question 152 Marks
निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए-
फ्रीडेल-क्राफ्ट अभिक्रिया-ऐनिसोल का ऐल्किलन (ऐल्किलीकरण)
View full question & answer
Question 162 Marks
ऐरिल ऐल्किल ईथरों में निम्न तथ्यों की व्याख्या कीजिए-
यह प्रवेश करने वाले प्रतिस्थापियों को बेन्जीन वलय की ऑर्थो एवं पैरा स्थितियों की ओर निर्दिष्ट करता है।
Answer
अनुनाद के कारण (+ M प्रभाव) ऑर्थो तथा पैरा स्थिति पर इलेक्ट्रॉन घनत्व बढ़ जाता है (ऋणावेश) अतः आने वाला इलेक्ट्रॉनरागी ऑर्थो तथा पैरा स्थिति पर आक्रमण करता है। इसे निम्न अनुनादी संरचनाओं द्वारा समझा सकते हैं-
Image
View full question & answer
Question 172 Marks
ऐरिल ऐल्किल ईथरों में निम्न तथ्यों की व्याख्या कीजिए-
ऐल्कॉक्सी समूह बेन्जीन वलय को इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन के प्रति सक्रियित करता है,
Answer
ऐरिल ऐल्किल ईथरों में ऐल्कॉक्सी समूह बेन्जीन वलय को इलेक्ट्रॉनस्नेही प्रतिस्थापन के प्रति सक्रियित करता है क्योंकि फीनॉल के समान ईथर के ऑक्सीजन का एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म भी बेन्जीन वलय के साथ अनुनाद (+ M प्रभाव) करता है जिससे बेन्जीन वलय में इलेक्ट्रॉन घनत्व बढ़ जाता है अतः इलेक्ट्रॉनस्नेही का आक्रमण आसान हो जाता है।
View full question & answer
Question 182 Marks
हाइड्रोजन आयोडाइड की निम्नलिखित के साथ अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए -
मेथॉक्सीबेन्जीन तथा
Answer

Image
इसमें -O-CH3 बन्ध, O-C6H5 बन्ध से दुर्बल है अतः फीनॉल बनता है, न कि CH3-OH
View full question & answer
Question 192 Marks
हाइड्रोजन आयोडाइड की निम्नलिखित के साथ अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए -
1-प्रोपॉक्सीप्रोपेन
Answer
जब HI कम मात्रा में लिया जाता है तो 1-आयोडोप्रोपेन तथा प्रोपेन-1-ऑल बनता है जबकि HI आधिक्य में लेने पर 1-आयोडोप्रोपेन के दो मोल बनते हैं।
Image
View full question & answer
Question 202 Marks
निम्नलिखित परिवर्तनों को किस प्रकार किया जा सकता है?
मेथिल मैग्नीशियम ब्रोमाइड $\rightarrow$ 2-मेथिलप्रोपेन-2-ऑल ।
Answer
मेथिल मैग्नीशियम ब्रोमाइड $\rightarrow$ 2-मेथिलप्रोपेन-2-ऑल
Image
View full question & answer
Question 212 Marks
निम्नलिखित परिवर्तनों को किस प्रकार किया जा सकता है?
एथिल मैग्नीशियम क्लोराइड $\rightarrow$ प्रोपेन-1-ऑल
Answer
एथिल मैग्नीशियम क्लोराइड $\rightarrow$ प्रोपेन-1-ऑल
Image
View full question & answer
Question 222 Marks
समझाइए कि ऑर्थो-नाइट्रोफीनॉल, ऑर्थो-मेथॉक्सी फीनॉल से अधिक अम्लीय क्यों होती है?
Answer
ऑर्थो-नाइट्रोफीनॉल, ऑर्थो मेथॉक्सी फ़ीनॉल से अधिक अम्लीय होती है क्योंकि -NO2 समूह का इलेक्ट्रॉन-आकर्षी अनुनाद प्रभाव (-1 तथा -M) फीनॉक्साइड आयन का स्थायित्व बढ़ाता है जबकि -OCH3 (मेथॉक्सी) समूह का इलेक्ट्रॉन-प्रतिकर्षी प्रभाव फीनॉक्साइड आयन के स्थायित्व को कम करता है। फीनॉक्साइड आयन का स्थायित्व बढ़ने से फीनॉल का वियोजन अधिक होता है अतः अम्लीय प्रबलता बढ़ती है।
View full question & answer
Question 232 Marks
आप निम्नलिखित को कैसे संश्लेषित करेंगे? दर्शाइए।
(i) एक उपयुक्त ऐल्कीन से 1-फेनिलएथेनॉल
(ii) SN2 अभिक्रिया द्वारा ऐल्किल हैलाइड के उपयोग से साइक्लोहेक्सिलमेथेनॉल
(iii) एक उपयुक्त ऐल्किल हैलाइड के उपयोग से पेन्टेन-1-ऑल।
View full question & answer
Question 242 Marks
आपको बेन्जीन, सान्द्र H2SO4 और NaOH दिए गए हैं। इन अभिकर्मकों के उपयोग द्वारा फीनॉल के विरचन की समीकरण लिखिए।
Answer
पहले बेन्जीन का ओलियम (सान्द्र H2SO4) द्वारा सल्फोनीकरण किया जाता है तथा इससे प्राप्त बेन्जीन सल्फोनिक अम्ल को सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ संगलित करने से सोडियम फीनॉक्साइड प्राप्त होता है। प्राप्त सोडियम फीनॉक्साइड की तनु अम्ल से क्रिया कराने पर फीनॉल प्राप्त हो जाता है।
Image
View full question & answer