Question 13 Marks
संक्षारण किसे कहते हैं? संक्षारण से बचाव।
Answer
View full question & answer→संक्षारण - जब धातुएँ वायुमंडल में उपस्थित नमी, $CO _2, SO _2, NO _2, H _2 S$ आदि गैसों से क्रिया करके अपनी सतह पर अवांछनीय यौगिकों की परत बना लेती हैं, जिससे उनकी सतह क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो इस प्रक्रिया को संक्षारण कहा जाता है।
संक्षारण रोकने के उपाय (i) रोधी रक्षण -धातुओं की सतह पर रोधी परत चढ़ाकर संक्षारण क्रिया को रोका जा सकता है, इसके लिए निम्न विधियाँ प्रयुक्त की जाती हैं-
(a) तेल, ग्रीस लगाकर - धातुओं की सतह पर तेल, ग्रीस की पतली परत चढ़ा दी जाती है।
(b) पेण्ट वार्निस लगाकर - धातुओं की सतह पर पेण्ट वार्निस की रोधी परत चढ़ा दी जाती है।
(c) विद्युत् लेपन - धातुओं की सतह पर विद्युत् लेपन द्वारा निकल या क्रोमियम की परत चढ़ा दी जाती है।
(ii) बलिदानी या उत्सर्ग रक्षण - लोहे को जंग से बचाने के लिए उस पर जस्ते की परत चढ़ा देते हैं। जिंक वायुमण्डल से क्रिया करता रहता है, लोहा सुरक्षित बना रहता है।