Question
संक्षारण किसे कहते हैं? संक्षारण से बचाव।

Answer

संक्षारण - जब धातुएँ वायुमंडल में उपस्थित नमी, $CO _2, SO _2, NO _2, H _2 S$ आदि गैसों से क्रिया करके अपनी सतह पर अवांछनीय यौगिकों की परत बना लेती हैं, जिससे उनकी सतह क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो इस प्रक्रिया को संक्षारण कहा जाता है।
संक्षारण रोकने के उपाय (i) रोधी रक्षण -धातुओं की सतह पर रोधी परत चढ़ाकर संक्षारण क्रिया को रोका जा सकता है, इसके लिए निम्न विधियाँ प्रयुक्त की जाती हैं-
(a) तेल, ग्रीस लगाकर  - धातुओं की सतह पर तेल, ग्रीस की पतली परत चढ़ा दी जाती है।
(b) पेण्ट वार्निस लगाकर - धातुओं की सतह पर पेण्ट वार्निस की रोधी परत चढ़ा दी जाती है।
(c) विद्युत् लेपन - धातुओं की सतह पर विद्युत् लेपन द्वारा निकल या क्रोमियम की परत चढ़ा दी जाती है।
(ii) बलिदानी या उत्सर्ग रक्षण - लोहे को जंग से बचाने के लिए उस पर जस्ते की परत चढ़ा देते हैं। जिंक वायुमण्डल से क्रिया करता रहता है, लोहा सुरक्षित बना रहता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

कारण दिजिए - क्लोरोफॉर्म क्लोरीन यौगिक है फिर भी यह सिल्वर नाइट्रेट विलयन के साथ कोई अवक्षेप नहीं देता है, क्यों ?
प्रोटीनों के परीक्षण बताइए।
यदि $298 K$ पर $CH_3COOH, \text{HCI}$ एवं $NaCl $ के लिए अनन्त तनुता पर मोलर चालकताओं के मान क्रमशः $390.5, 425.4$ एवं $126.4 S \ cm^2 mol^{-1} CH_3COONa$ की अनन्त तनुता पर मोलर चालकता ज्ञात कीजिए।
निम्नलिखित से 1-आयोडोब्यूटेन प्राप्त करने के लिए समीकरण दीजिए-
(i) 1-ब्यूटेनॉल (ii) 1-क्लोरोब्यूटेन (iii) ब्यूट-1-ईन
धातु कार्बोनिलों में आबंध की प्रकृति की विवेचना कीजिए।
$298\  K$ पर $0.20\  M\  \text{KCl}$ विलयन की चालकता $0.0248\ S \ cm^{-1}$ है। इसकी मोलर चालकता का परिकलन कीजिए।
निम्नलिखित उपसहसंयोजन सत्ता में कितने ज्यामितीय समावयव सम्भव हैं ?
(क) $\left[ Cr \left( C _2 O _4\right)_3\right]^{3-}$$\quad$(ख) $\left[ Co ( NH 3)_3 Cl _3\right]$
अभिक्रिया की कोटि को निर्धारित करने की विभिन्न विधियों की व्याख्या कीजिए।
क्या होता है जब $D-$ग्लूकोस की अभिक्रिया निम्नलिखित अभिकर्मकों से करते हैं?
  1. $HI$
  2. ब्रोमीन जल
  3. $HNO_3$
ऐल्कोहॉल तथा डाइ एथिल ईथर में पहचान कैसे करेंगे?