Question 15 Marks
वायु किस प्रकार उपयोगी है? स्पष्ट कीजिए।
Answer
View full question & answer→वायु अनेक प्रकार से महत्त्वपूर्ण है, जैसे:
- वायु में उपस्थित ऑक्सीजन श्वसन और दहन आदि के लिए आवश्यक है।
- वायु में उपस्थित कार्बन: डाइ - ऑक्साइड का उपयोग करके पादप अपना भोजन बनाते हैं।
- वायु पवन चक्की को चलाने में सहायक है। पवन चक्की का उपयोग ट्यूबवैल से पानी निकालने, आटाचक्की चलाने तथा विद्युत उत्पादन में होता है।
- वायु नावों को चलाने में, ग्लाइडर, पैराशूट और हवाई जहाज के संचालन में सहायता करती है।
- पक्षी, चमगादड़ तथा कीड़े वायु की उपस्थिति के कारण ही उड़ पाते हैं।
- वायु बहुत से पौधों के बीजों तथा फूलों के परागकणों को इधर - उधर फैलाने में सहायता करती है।
- वायु जलचक्र में भी विशेष भूमिका निभाती है। इस प्रकार हम देखते हैं कि वायु हमारे पास सबसे सस्ता प्राकृतिक संसाधन है, जो हमारे चारों तरफ विद्यमान है।