(1) R- (Reduce): उपयोग कम करिए
(2) R-(Reuse): पुन: उपयोग करिए
(3) R-(Recycle): पुनःचक्रित करिए
(4) R-(Recover): पुनः प्राप्त करिए।
(5) R-(Refuse): उपयोग ना करना।
18 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.
प्राकृतिक रेशे (रूई, ऊन तथा रेशम ) | संश्लिष्ट रेशे ( नाइलॉन तथा पॉलिएस्टर) |
1. प्राकृतिक रेशे कम मजबूत होते हैं इसलिए प्राकृतिक रेशों से बने कपड़े कम टिकाऊ होते हैं और जल्दी फट जाते हैं। | 1. संश्लेषित रेशे बहुत अधिक मजबूत होते हैं। संश्लेषित रेशों से बने कपड़े अत्यन्त टिकाऊ होते हैं जो लम्बे समय तक चलते हैं। |
2. प्राकृतिक रेशे बहुत अधिक पानी सोखते हैं जिस कारण प्राकृतिक रेशों से बने कपड़े धोने के पश्चात् जल्दी नहीं सूखते। | 2. संश्लेषित रेशे बहुत कम पानी सोखते हैं, इसलिए संश्लेषित रेशों से बने कपडे धोने के पश्चात् जल्दी सूख जाते हैं |
3. प्राकृतिक रेशे, कपड़ों के कीड़ों (शलभ) तथा साधारण रसायनों के प्रभाव से खराब हो जाते हैं। | 3. संश्लेषित रेशों पर कपड़ों के कीड़ों (शलभ) तथा साधारण रसायनों का कोई असर नहीं होता। |
| जैव निम्नीकरणीय | जैव अनिम्नीकरणीय |
| (i) सब्जी और फलों के छिलंके | (ii) काँच के टुकड़े |
| (iv) कागज | (iii) टिन का डिब्बा |
| (vi) लकड़ी | (v) प्लास्टिक |