Questions

लघु उत्तरीय प्रश्न (3 गुण)

Take a timed test

3 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 13 Marks
भारत में विगत वर्षों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्धनता अनुपात में आए परिवर्तनों को स्पष्ट कीजिए।
Answer
भारत में विगत वर्षों में ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में निर्धनता अनुपात में कमी आई है; किन्तु अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धनता का अनुपात ऊँचा है। इसे निम्न तालिका से स्पष्ट किया जा सकता है-
तालिका : भारत में निर्धनता के अनुमान (तेंदुलकर कार्यप्रणाली)
(स्रोत : आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18 ) उपर्युक्त तालिका से स्पष्ट है कि भारत में ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में निर्धनता अनुपात व निर्धनों की संख्या दोनों में कमी आई है। देश में ग्रामीण क्षेत्रों में 1993-94 में निर्धनता अनुपात 50 प्रतिशत था वह कम होकर 2011-12 में 26 प्रतिशत रह गया। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में इसी अवधि में निर्धनता अनुपात 32 प्रतिशत से कम होकर 14 प्रतिशत रह गया है।
View full question & answer
Question 23 Marks
निर्धनता के संदर्भ में असुरक्षा से आप क्या समझते हैं?
Answer
निर्धनता के प्रति असुरक्षा से आशय कुछ विशेष समुदायों, जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक, विधवा महिलाएँ, विकलांग व्यक्तियों आदि के भावी वर्षों में निर्धन होने या निर्धन बने रहने की अधिक संभावना से है। असुरक्षा का निर्धारण परिसम्पत्तियों, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों के रूप में जीविका खोजने के लिए विभिन्न समुदायों के पास उपलब्ध विकल्पों से होता है। समाज के कुछ वर्गों में उपर्युक्त मापदण्डों के आधार पर लम्बे समय तक निर्धन बने रहने की संभावना रही है, इसे ही निर्धनता के सम्बन्ध में असुरक्षा कहेंगे।
View full question & answer
Question 33 Marks
सामाजिक अपवर्जन से आप क्या समझते हैं?
Answer
सामाजिक अपवर्जन निर्धनता का कारण एवं परिणाम दोनों है। सामाजिक अपवर्जन की अवधारणा के अनुसार निर्धनता को इस संदर्भ में देखा जाता है कि निर्धनों को बेहतर माहौल और अधिक अच्छे वातावरण में रहने वाले सम्पन्न लोगों की सामाजिक क्षमता से अपवर्जित रहकर केवल निकृष्ट वातावरण में दूसरे निर्धनों के साथ रहना पड़ता है। दूसरे शब्दों में, सामाजिक अपवर्जन एक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से व्यक्ति या समूह उन सुविधाओं, लाभों और अवसरों का उपभोग नहीं कर पाता है जिनका उपभोग उच्च वर्ग के लोग करते हैं। इस प्रकार सामाजिक अपवर्जन लोगों की आय में ही कमी नहीं करता, बल्कि उससे कहीं अधिक क्षति पहुँचाता है।
View full question & answer