Question types

Board Sample Paper question types

39 questions across 20 question groups — pick any mix to generate a Hindi paper with step-by-step answer keys.

39
Questions
20
Question groups
5
Question types
Sample Questions

Board Sample Paper questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

हरिशंकर परसाई ने प्रेमचंद का जो शब्द चित्र हमारे सामने प्रस्तुत किया है उससे प्रेमचन्द के व्यक्तित्व की कौन-कौनसी विशेषताएं उभरकर आती है?
View full solution
'रीढ़ की हड्‌डी' शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट करते हुए बताइये कि समाज में महिलाओं को उचित स्थान दिलाने हेतु आप क्या प्रयास कर सकते हैं?
View full solution
भारतीय दर्शन सिखाता है कि जीवन का एक आशय और लक्ष्य है, उस आशय की खोज हमारा दायित्व है और अन्त में उस लक्ष्य को प्राप्त कर लेना, हमारा विशेषाधिकार है। इस प्रकार दर्शन जो कि आशय को उ‌द्घाटित करने की कोशिश करता है और जहाँ तक उसे इसमें सफलता मिलती है, वह इस लक्ष्य तक अग्रसर होने की प्रक्रिया है। कुल मिलाकर आखिर यह लक्ष्य क्या है? बाधाएं कई है। पर इनमें प्रमुख है अज्ञान। अशिक्षित आत्मा नहीं है यहाँ तक कि यथार्थ संसार भी नहीं है। यह दर्शन ही है जो उसे शिक्षित करता है और अपनी शिक्षा से उसे अज्ञान से मुक्ति दिलाता है, जो यथार्थ दर्शन नहीं होने देता। इस प्रकार एक दार्शनिक होना एक बौद्धिक अनुगमन करना नहीं है, बल्कि एक शक्तिप्रद अनुशासन पर चलना है क्योंकि सत्य की खोज में लगे हुए सही दार्शनिक को अपने जीवन को इस प्रकार आचरित करना पड़ता है ताकि उस यथार्थ से एकाकार हो जाये।

(i) अनुशासन शब्द में उपसर्ग का सही विकल्प है
(अ) अन + शासन
(ब) अ + नुशासन
(स) अनु + शासन
(द) अ + शासन
(ii) जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने में सबसे बड़ी बाधा क्या है?
(अ) अशिक्षित होना
(ब) ज्ञान का अभाव
(स) अहंकार
(द) यथार्थ दर्शन
(iii) प्रस्तुत गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(iv) मानव जीवन का एकमात्र उद्देश्य क्या है?
(v) भारतीय दृष्टि में दार्शनिक होना वया है?
(vi) भारतीय दर्शन के अनुसार हमारा लक्ष्य और दायित्व क्या है?
View full solution
हे ग्राम देवता! नमस्कार।
सोने-चाँदी से नहीं किन्तु
तुमने मिट्टी से किया प्यार।
हे ग्राम देवता ! नमस्कार।
तुम जन-मन के अधिनायक हो,
तुम हँसो कि फूले-फले देश।
आओ सिंहासन पर बैठो,
यह राज्य तुम्हारा है अशेष।
उर्वरा भूमि के नये खेत,
ये नये धान्य से सजे वेश।
तुम भू पर रहकर भूमि भार,
धारण करते हो मनुज शेषत

(i) अधिनायक शब्द में उपसर्ग है –
(अ) अधि
(ब) अ
(स) अध
(द) नायक
(ii) भूमि शब्द का समानार्थी है –
(अ) फूल
(ब) आकाश
(स) धरती
(द) वातावरण
(iii) किसान किससे प्यार करता है?
(iv) किसान को ग्राम-देवता क्यों कहा गया है?
(v) जन-मन का अधिनायक किसे कहा गया है?
(vi) किसान को 'मनुज शेष' कहने का क्या आशय है?
View full solution
मोबाईल एक वरदान या अभिशाप
(i) प्रस्तावना
(ii) मोबाईल का उपयोग
(iii) मोबाईल का शिक्षा में महत्त्व
(iv) मोबाईल का दुष्प्रभाव
(v) उपसंहार
View full solution
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
(i) प्रस्तावना
(ii) वर्तमान में समाज की बदली मानसिकता
(iii) लिंगानुपात में बढ़ता अंतर
(iv) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान एवं उसका उद्देश्य
(v) उपसंहार
View full solution
भ्रष्टाचार एक विकराल समस्या
(i) प्रस्तावना
(ii) भ्रष्टाचार के कारण
(iii) भ्रष्टाचार का कुप्रभाव
(iv) भ्रष्टाचार निराकरण के उपाय
(v) उपसंहार
View full solution
विद्यार्थी जीवन में अनुशासन
(i) प्रस्तावना
(ii) अनुशासन क्या है
(iii) अनुशासन की आवश्यकता
(iv) अनुशासन का शिक्षा में महत्त्व
(v) उपसंहार
View full solution
स्वयं को मनोज मानते हुए अपने पिताजी से पुस्तकें खरीदने के लिए 1500 रुपये मंगवाने के लिए पत्र लिखें।
View full solution
परसर्ग "ने" से युक्त क्रिया में होता है-
  • पूर्णता का अभाव
  • B
    अपूर्णता का अभाव
  • C
    निरन्तरता का अभाव
  • D
    सम्भाव्यता का अभाव

Answer: A.

View full solution

Generate a Board Sample Paper paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App