Questions

पत्र लेखन [4M]

🎯

Test yourself on this topic

1 question · timed · auto-graded

Question 14 Marks
स्वयं को मनोज मानते हुए अपने पिताजी से पुस्तकें खरीदने के लिए 1500 रुपये मंगवाने के लिए पत्र लिखें।
Answer
प्रेषक:
कक्षा – 10 ‘ब’
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
जयपुर (राजस्थान)
दिनांक: 23 जुलाई, 2025
प्रति,
श्रीमान पिताजी
ग्राम – रतनपुरा
जिला – झुंझुनूं (राजस्थान)
विषय: पुस्तकों की खरीद हेतु रुपये भेजने के संबंध में।
आदरणीय पिताजी,
सादर चरण स्पर्श।
आपका आशीर्वाद एवं माता जी का स्नेह मुझे प्राप्त हो, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। यहाँ मैं कुशलपूर्वक हूँ और आशा करता हूँ कि आप सभी घर पर भी सकुशल होंगे।पिताजी, आप जानते हैं कि मेरी कक्षा 10वीं की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। शिक्षकगण हमें पढ़ाई के साथ-साथ संदर्भ पुस्तकें (Reference Books) लाने की सलाह दे रहे हैं, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी की जा सके। मुझे गणित, विज्ञान, हिन्दी और अंग्रेज़ी की अतिरिक्त अभ्यास पुस्तकों की आवश्यकता है।
इन सभी पुस्तकों की कुल लागत लगभग ₹1500/- है। आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया यह राशि यथाशीघ्र भेज दें, जिससे मैं समय रहते पुस्तकें खरीदकर पढ़ाई आरम्भ कर सकूँ।
माँ को मेरा प्रणाम कहिएगा और छोटू को प्यार दीजिएगा।
आपका आज्ञाकारी पुत्र
मनोज
View full question & answer
पत्र लेखन [4M] - Hindi STD 9 Questions - Vidyadip