Questions

दो-तीन वाक्यों में लिखिए।

Take a timed test

9 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
जीवाश्म ईंधनों का अत्यावश्यक होने पर ही उपयोग क्यों करना चाहिए?
Answer
जीवाश्म ईंधन सीमित हैं। अत्यावश्यक होने पर ही इनका उपयोग करने पर हमें निम्न लाभ होंगे:
इनके कम उपयोग से पर्यावरण बेहतर बनेगा।
विश्व ऊष्णन का खतरा कम होगा।
इन इंधनों की उपलब्धता लम्बे समय तक रहेगी।
View full question & answer
Question 22 Marks
पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान समिति (PCRA) द्वारा पेट्रोल - डीजल बचत के लिए दिए गए सुझावों को लिखिए।
Answer
पी.सी.आर.ए. (P.C.R.A.) का पूरा नाम पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान समिति है। इसके द्वारा पेट्रोल / डीजल बचाने के निम्न सुझाव दिये गये हैं।
जहाँ तक सम्भव हो गाड़ी समान और मध्यम गति से चलाएँ। यातायात लाइटों पर अथवा जहाँ आपको प्रतीक्षा करनी हो, गाड़ी का इंजन बन्द कर देना चाहिए।
टायरों का दाब सही रखना चाहिए।
गाड़ी का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करना चाहिए।
View full question & answer
Question 32 Marks
पी.सी.आर.ए. (P.C.R.A.) का पूरा नाम लिखिए एवं पेट्रोल/डीजल बचाने हेतु इनके द्वारा दिये गये चार उपाय लिखिए।
Answer
पी.सी.आर.ए. (P.C.R.A.) का पूरा नाम पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान समिति है। इसके द्वारा पेट्रोल / डीजल बचाने के निम्न सुझाव दिये गये हैं।
जहाँ तक सम्भव हो गाड़ी समान और मध्यम गति से चलाएँ। यातायात लाइटों पर अथवा जहाँ आपको प्रतीक्षा करनी हो, गाड़ी का इंजन बन्द कर देना चाहिए।
टायरों का दाब सही रखना चाहिए।
गाड़ी का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करना चाहिए।
View full question & answer
Question 42 Marks
जागरूक नागरिक होने के नाते आप वाहन चालकों को ईंधन बचाने हेतु क्या - क्या सुझाव टेंगे?
Answer
पी.सी.आर.ए. (P.C.R.A.) का पूरा नाम पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान समिति है। इसके द्वारा पेट्रोल / डीजल बचाने के निम्न सुझाव दिये गये हैं।
जहाँ तक सम्भव हो गाड़ी समान और मध्यम गति से चलाएँ। यातायात लाइटों पर अथवा जहाँ आपको प्रतीक्षा करनी हो, गाड़ी का इंजन बन्द कर देना चाहिए।
टायरों का दाब सही रखना चाहिए।
गाड़ी का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करना चाहिए।
View full question & answer
Question 52 Marks
पेट्रोरसायन से क्या आशय है? समझाइए।
Answer
पेट्रोरसायन: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से अनेक उपयोगी पदार्थ प्राप्त किए जाते हैं, इन्हें पेट्रोरसायन कहते हैं। इनका उपयोग अपमार्जक, रेशे (पीलिएस्टर, नाइलॉन, एक्रिलिक आदि), पॉलीथीन और अन्य मानव निर्मित प्लास्टिक आदि के औद्योगिक निर्माण में किया जाता है। प्राकृतिक गैस से प्राप्त हाइड्रोजन गैस का उपयोग उर्वरकों (यूरिया) के उत्पादन हेतु किया जाता हैं।
View full question & answer
Question 62 Marks
पेट्रोलियम क्या है? इसके परिष्करण से कौनकौन से पदार्थ प्राप्त होते हैं?
Answer
पेट्रोलियम: पेट्रोलियम गहरे रंग का तेलीय द्रव है। इसकी गंध अप्रिय होती है। पेट्रोलियम के परिष्करण से हमें पेट्रोलियम गैस, पेट्रोल, डीजल, स्नेहक तेल, पैराफिन मोम आदि प्राप्त होता है। पेट्रोलियम का परिष्करण पेट्रोलियम परिष्करणी में सम्पादित किया जाता है।
View full question & answer
Question 72 Marks
कोलतार क्या है? इसका क्या महत्त्व है?
Answer
कोयले के प्रक्रमण द्वारा कोलतार प्राप्त किया जाता है। यह एक अप्रिय गंध वाला काला गाढ़ा द्रव होता है। यह लगभग 200 पदार्थों का मिश्रण होता है। महत्त्व - कोलतार से प्राप्त उत्पादों का दैनिक जीवन में काफी उपयोग होता है। इससे हमें संश्लेषित रंग, औषधि, विस्फोटक, सुगंध, प्लास्टिक, पेन्ट, फोटोग्रैफिक सामग्री, छत निर्माण सामग्री आदि विशाल मात्रा में प्राप्त होती है। नैफ्थलीन की गोलियों का निर्माण भी कोलतार से होता है जिनका उपयोग मॉथ और कीट भगाने में किया जाता है।
View full question & answer
Question 82 Marks
प्रकृति में पाये जाने वाले प्राकृतिक संसाधनों को कितने वर्गों में बाँटा गया है? प्रत्येक को समझाइए।
Answer
प्रकृति में पाये जाने वाले प्राकृतिक संसाधनों को दो वर्गों में बाँटा गया है।
अक्षय प्राकृतिक संसाधन: ये संसाधन प्रकृति में असीमित मात्रा में उपस्थित हैं और मानवीय क्रियाकलापों से समाप्त होने वाले नहीं हैं; जैसे - सूर्य का प्रकाश, वायु।
समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन: प्रकृति में इन स्रोतों की मात्रा सीमित है। ये मानवीय क्रियाकलापों द्वारा समाप्त हो सकते हैं। इन संसाधनों के उदाहरण हैं वन, वन्यजीव, खनिज, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि।
View full question & answer
Question 92 Marks
कोयले के प्रक्रमण से प्राप्त किन्हीं दो उत्पादों के नाम व एक - एक उपयोग लिखिए।
Answer
कोयले के प्रक्रमण से प्राप्त उत्पाद (कोई बो) एवं उनका उपयोग:
कोक: इस्पात के औद्योगिक निर्माण में इसका उपयोग किया जाता है।
कोलतार: संश्लेषित रंग निर्माण में कोलतार का उपयोग किया जाता है।
View full question & answer