Questions

प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का हे)

Take a timed test

21 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 15 Marks
एक फल उत्पादक अपने बाग में दो प्रकार के खादों P ब्रांड और Q ब्रांड का उपयोग कर सकता है। मिश्रण के प्रत्येक थैले में नाइट्रोजन, फास्फोरिक अम्ल, पोटाश और क्लोरीन की मात्रा (kg में) सारणी में दिया गया है। परीक्षण संकेत देते है कि बाग को कम से कम 250 kg फास्फोरिक अम्ल, कम से कम 270 kg पोटाश और क्लोरीन की अधिक से अधिक 310 kg की आवश्यकता है।
यदि उत्पादक बाग के लिए मिलाई जाने वाली नाइट्रोजन की मात्रा का न्यूनतमीकरण करना चाहता है तथा, प्रत्येक मिश्रण के कितने थैलों का उपयोग होना चाहिए? मिलाई जाने वाली नाइट्रोजन की निम्नतम मात्रा क्या है?
kg प्रति थैला
ब्राँड P ब्राँड Q
नाइट्रोजन 3 3.5
फास्फोरिक अम्ल 1 2
पोटाश 3 1.5
क्लोरीन 1.5 2
Answer
मान लीजिए फल उत्पादक P ब्रांड के x थैले तथा Q ब्रांड के y थैले का उपयोग करता है, तब निम्न तालिका प्राप्त होती है।

उर्वरक के ब्रांड थैलों की संख्या नाइट्रोजन की
मात्रा
फास्फोरिक
अम्ल की मात्रा
पोटाश की
मात्रा
क्लोरीन की
मात्रा
P x 3x x 3x 1.5x
Q y 3.5y 2x 1.5y 2y
कुल x + y 3x + 3.5y x + 2y 3x + 1.5y 1.5x + 2y

अतः हमको उद्देश्य फलन Z = 3x + 3.5y ...(i)
का निम्नतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
x + 2y $\geq$ 240 ...(ii)
3x + 1.5y $\geq$ 270 ...(iii)
1.5x + 2y $\leq$ 310 ...(iv)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(v)
सर्वप्रथम, रेखा x + 2y = 240 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 240
y 120 0


(0, 0) असमिका x + 2y $\geq$ 240 में रखने पर
0 + 2 $\times$ 0 $\geq$ 240 $\Rightarrow$ 0 $\geq$ 240 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर होगा।
अब, रेखा 3x + 1.5y = 270 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 90
y 180 0

(0, 0) असमिका 3x + 1.5y $\geq$ 270 में रखने पर,
3 $\times$ 0 + 1.5 $\times$ 0 $\geq$ 270 $\Rightarrow$ 0 $\geq$ 270 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिदु के विपरीत ओर होगा।
अब, रेखा 1.5x + 2y = 310 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 $\frac{620}{3}$
y 155 0

(0, 0) असमिका 1.5x + 2y $\leq$ 310 में रखने पर,
1.5 $\times$ 0 + 2 $\times$ 0 $\leq$ 310 $\Rightarrow$ 0 $\leq$ 310 (जोकि सत्य हैं)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर होगा। चूँकि x, y $\geq$ 0
अतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में स्थित होगा।
समीकरण 1.5x + 2y = 310 तथा x + 2y = 240 को हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु A(140, 50) प्राप्त होता है। इसी प्रकार, समीकरण 3x + 1.5y = 270 तथा 1.5x + 2y = 310, को हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु B(20, 140) प्राप्त होता है।
$\therefore$ सुसंगत क्षेत्र ABCA है।
अतः सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु A(140, 50), B(20, 140) तथा C(40, 100) हैं। इन शीर्ष बिंदुओं पर Z का मान निम्न है।

शीर्ष बिंदु Z = 3x + 3.5y
A(140, 50) 595
B(20, 140) 550
C(40, 100) 470 $\rightarrow$ निम्नतम

अतः Z का निम्नतम मान बिंदु C(40, 100) पर 470 प्राप्त होता है। बाग में नाइट्रोजन की निम्नतम मात्रा 470 किग्रा मिलाई जाने कि लिए, ब्रांड P के 40 थैलों तथा ब्रांड Q के 100 थैले का प्रयोग करना चाहिए।

View full question & answer
Question 25 Marks
एक हवाई जहाज अधिकतम 200 यात्रियों को यात्रा करा सकता है। प्रत्येक प्रथम श्रेणी के टिकट पर ₹1000 और सस्ते श्रेणी के टिकट पर ₹600 का लाभ कमाया जा सकता है। एयरलाइन कम से कम 20 सीटें प्रथम श्रेणी के लिए आरक्षित करती है। तथापि प्रथम श्रेणी की अपेक्षा कम से कम 4 गुने यात्री सस्ती श्रेणी के टिकट से यात्रा करने को वरीयता देते हैं। ज्ञात कीजिए कि प्रत्येक प्रकार के कितने-कितने टिकट बेचे जाएँ ताकि लाभ का अधिकतमीकरण हो? अधिकतम लाभ कितना है?
Answer
मान लीजिए प्रथम श्रेणी के x यात्री तथा द्वितीय श्रेणी के y यात्री है, तब निम्न तालिका प्राप्त होती है।

श्रेणी टिकटों की संख्या लागत (₹ में)
प्रथम श्रेणी x 1000x
द्वितीय श्रेणी y 600y
कुल x + y 1000x + 600y

अतः हमको उद्देश्य फलन Z = 1000x + 600y ...(i)
का अधिकतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
x + y $\leq$ 200 ...(ii)
x $\geq$ 20 ...(iii)
y - 4x $\geq$ 0 $\Leftrightarrow$ y $\geq$ 4x ...(iv)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(v)
सर्वप्रथम रेखा x + y = 200 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 200
y 200 0


(0, 0) असमिका x + y $\leq$ 200 में रखने पर,
0 + 0 $\leq$ 200 $\Rightarrow$ 0 $\leq$ 200 (जोकि सत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर होगा।
अब, रेखा y = 4x का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 20
y 0 80

(10, 0) असमिका y $\geq$ 4x में रखने पर,
0 $\geq$ 4 $\times$ 10 $\Rightarrow$ 0 $\geq$ 40 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर होगा।
अब, रेखा x = 20 का ग्राफ खींचते हैं।
(0, 0) असमिका x $\geq$ 20 में रखने पर, 0 $\geq$ 20 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर होगा चूँकि x, y $\geq$ 0, अतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में होगा।
समीकरणों को हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु A(20, 80), B(40, 160) तथा C(20, 180) प्राप्त होते है, अतः सुसंगत क्षेत्र ABCA है।
अतः सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिन्दु A(20, 80), B(40, 160) तथा C(20, 180) है। इन शीर्ष बिन्दुओं पर Z का मान निम्न है।

शीर्ष बिन्दु 1000x + 600y
A(20, 80) 68000
B(40, 160) 136000 $\rightarrow$ अधिकतम
C(20, 180) 128000

अतः Z का अधिकतम मान बिंदु B(40, 160) पर 136000 प्राप्त होता है। अतः अधिकतम लागत ₹136000 प्राप्त करने के लिए प्रथम श्रेणी के 40 टिकट तथा सस्ती श्रेणी के 160 टिकटों की आवश्यकता होगी।

View full question & answer
Question 35 Marks
एक निर्माता दो प्रकार के खिलौने A और B बनाता है। इस उद्देश्य के लिए निर्माण में तीन मशीनों की आवश्यकता पड़ती है और प्रत्येक प्रकार के खिलौने के निर्माण के लिए लगा समय (मिनटों में) निम्नलिखित है।

खिलौने के प्रकार मशीन
I II III
A 12 18 6
B 6 0 9

प्रत्येक मशीन अधिकतम 6 घंटे प्रतिदिन के लिए उपलब्ध है। यदि A प्रकार के खिलौने की बिक्री पर ₹7.50 लाभ और B प्रकार के खिलौने पर ₹5 का लाभ हो तो दर्शाइए कि अधिकतम लाभ कमाने के लिए प्रतिदिन A प्रकार के 15 खिलौने और B प्रकार 30 खिलौने निर्मित होने चाहिए।

Answer
मान लीजिए निर्माता A प्रकार के x खिलौने और B प्रकार के y खिलोने बनाता है तब, निम्न तालिका प्राप्त होती है।

खिलौने के प्रकार खिलोनों की
संख्या
मशीन । का
समय (मिनट में)
मशीन ।I का
समय (मिनट में)
मशीन ।II का
समय (मिनट में)
लागत
(₹ में)
A x 12x 18x 6x 7.50x
B y 6y 0y 9y 5y
कुल x + y 12x + 6y 18x + 0y 6x + 9y 7.50x + 5y
कम-से-कम
आवश्यकता
6 $\times$ 60 = 360 6 $\times$ 60 = 360 6 $\times$ 60 = 360

अतः हमको उद्देश्य फलन Z = 7.50x + 5y ...(i)
का अधिकतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
12x + 6y $\leq$ 360 $\Leftrightarrow$ 2x + y $\leq$ 60 ...(ii)
18x $\leq$ 360 $\Leftrightarrow$ x $\leq$ 20 ...(iii)
6x + 9y $\leq$ 360 $\Leftrightarrow$ 2x + 3y $\leq$ 120 ...(iv)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(v)
सर्वप्रथम, रेखा 2x + y = 60 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 30
y 60 0


(0, 0) असमिका 2x + y $\leq$ 60 में रखने पर,
2 $\times$ 0 + 0 $\leq$ 60 $\Rightarrow$ 0 $\leq$ 60 (जोकि सत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर होगा।
अब, रेखा 2x + 3y = 120 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 60
y 40 0

(0, 0) असमिका 2x + 3y $\leq$ 120 में रखने पर,
2 $\times$ 0 + 3 $\leq$ 0 $\leq$ 120 $\Rightarrow$ 0 $\leq$ 120 (जोकि सत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर होगा।
अब, रेखा x = 20 का ग्राफ खींचते हैं।
(0, 0) असमिका x $\leq$ 20 में रखने पर, 0 $\leq$ 20 (जोकि सत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर होगा। चूँकि x, y $\geq$ 0
सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में स्थित होगा।
समीकरण 2x + y = 60 तथा 2x + 3y = 120 को हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु C(15, 30) प्राप्त होता है। इसी प्रकार, समीकरण x = 20 तथा 2x + y = 60 का हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु B(20, 20) प्राप्त होता है, अतः सुसंगत क्षेत्र OABCDO है।
अतः सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु A(20, 0), B(20, 20), C(15, 30) तथा D(0, 40) हैं। इन शीर्ष बिंदुओं पर Z का मान निम्न है।

शीर्ष बिंदु Z = 7.50x + 5y
O(0, 0) 0
A(20, 0) 150
B(20, 20) 250
C(15, 30) 712.5 $\rightarrow$ अधिकतम
D(0, 40) 200

अतः Z का अधिकतम मान बिंदु C(15, 30) पर 721.5 प्राप्त होता है, अतः अधिकतम लागत 712.5 प्राप्त करने के लिए A प्रकार के 15 खिलौने और B प्रकार के 30 खिलौने बनाना चाहिए।

View full question & answer
Question 45 Marks
एक भोज्य पदार्थ में कम से कम 80 मात्रक विटामिन A और 100 मात्रक खनिज होना चाहिए। दो प्रकार के भोज्य $F_1$ और $F_2$ उपलब्ध हैं। भोज्य $F_1$ की लागत ₹4 प्रति मात्रक और $F_2$ की लागत ₹5 प्रति मात्रक है। भोज्य $F_1$ की एक इकाई में कम से कम 3 मात्रक विटामिन A और 4 मात्रक खनिज है। $F_2$ की प्रति इकाई में कम से कम 6 मात्रक विटामिन A और 3 मात्रक खनिज हैं। इसको एक रैखिक प्रोग्रामन समस्या के रूप में सूत्रबद्ध कीजिए। उस आहार का न्यूनतम मूल्य ज्ञात कीजिए, जिसमें इन दो भोज्यों का मिश्रण है और उसमें न्यूनतम पोषक तत्व हैं।
Answer
मान लीजिए भोज्य पदार्थ में $F_1$ भोज्य x इकाई तथा $F_2$ भोजय y इकाई है, तब निम्न तालिका प्राप्त होती है।
प्रकार संख्या विटामिन A
(प्रति मात्रक)
खनिज
(प्रति मात्रक)
व्यगत (₹ में)
$F_1$ x 3x 4x 4x
$F_2$ y 6y 3y 6y
कुल x + y 3x + 6y 4x + 3y 4x + 6y
$F_1$ भोज्य की लागत ₹4 प्रति इकाई तथा $F_2$​​​​​​​ भोज्य की लागत ₹6 प्रति इकाई है।
अतः उद्देश्य फलन Z = 4x + 6y ...(i)
का निम्नतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
3x + 6y $\geq$ 80 ...(ii)
4x + 3y $\geq$ 100 ...(iii)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(iv)
सर्वप्रथम, रेखा 3x + 6y = 80 का ग्राफ खींचते हैं।
x 0 $\frac{80}{3}$
y $\frac{40}{3}$ 0

(0, 0) असमिका 3x + 6y $\geq$ 80 में रखने पर,
3 $\times$ 0 + 6 $\times$ 0 $\geq$ 80 $\Rightarrow$ 0 $\geq$ 80 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर है। चूँकि x, y $\geq$ 0 है, अंतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में स्थित है।
अब, रेखा 4x + 3y = 100 का ग्राफ खींचते हैं।
x 0 25
y $\frac{100}{3}$ 0
(0, 0) असमिका 4x + 3y $\geq$ 100 में रखने पर,
4 $\times$ 0 + 3 $\times$ 0 $\geq$ 100
$\Rightarrow$ 0 $\geq$ 100 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर है।
समीकरण 3x + 6y = 80 तथा 4x + 3y = 100 को हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु B(24, $\frac{4}{3}$) प्राप्त होता है।
स्पष्ट है कि सुसंगत क्षेत्र अपरिबद्ध है।
इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु A$\left(\frac{80}{3}, 0\right)$, B$\left(24, \frac{4}{3}\right)$ तथा C$\left(0, \frac{100}{3}\right)$ हैं। इन बिंदुओं पर Z का मान निम्न है।
शीर्ष बिंदु Z = 4x + 6y
A$\left(\frac{80}{3}, 0\right)$ $\frac{320}{3}$ = 106.67
B$\left(24, \frac{4}{3}\right)$ 104 $\rightarrow$ निम्नतम
C$\left(0, \frac{100}{3}\right)$ 200
चूँकि सुसंगत क्षेत्र अपरिबद्ध है, अतः Z का निम्नतम मान 104 हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है। इसके लिए असमिका 4x + 6y < 104 या 2x + 3y $\leq$ 52 का ग्राफ खींचते हैं तथा परीक्षण करते हैं कि प्राप्त अर्द्धतल का सुसंगत क्षेत्र में कोई उभयनिष्ठ बिंदु है या नहीं है। यहाँ, कोई उभयनिष्ठ बिंदु नही है, अतः मिश्रण की निम्नतम लागत ₹ 104 है।
View full question & answer
Question 55 Marks
एक कारखाने में दो प्रकार के पेंच A और B बनते हैं। प्रत्येक के निर्माण में दो मशीनों के प्रयोग की आवश्यकता होती है, जिसमें एक स्वचालित और दूसरी हस्तचालित है। एक पैकेट पेंच A के निर्माण में 4 मिनट स्वचालित और 6 मिनट हस्तचालित मशीन, तथा एक पैकेट पेंच B के निर्माण में 6 मिनट स्वचालित और 3 मिनट हस्तचालित मशीन का कार्य होता है। प्रत्येक मशीन किसी भी दिन के लिए अधिकतम 4 घंटे काम के लिए उपलब्ध है। निर्माता पेंच A के प्रत्येक पैकेट पर ₹7 और पेंच B के प्रत्येक पैकेट पर ₹10 का लाभ कमाता है। यह मानते हुए कि कारखाने में निर्मित सभी पेंचों के पैकेट बिक जाते हैं, ज्ञात कीजिए कि प्रतिदिन कितने पैकेट विभिन्न पेंचों के बनाए जाएँ जिससे लाभ अधिकतम हो तथा अधिकतम लाभ ज्ञात कीजिए।
Answer
मान लीजिए निर्माणकर्ता पेंच A के x पैकेट तथा पेंच B के y पैकेट बनाता है, तब निम्न तालिका प्राप्त होती है।

पेंच के प्रकार पैकेट की संख्या स्वचालित मशीन पर
समय (मिनट में)
हस्तचालित मशीन प
समय (मिनट में)
लाभ (₹ में)
A x 4x 6x 7x
B y 6y 3y 10y
कुल x + y 4x + 6y 6x + 3y 7x + 10y
उपलब्धता 4 $\times$ 60 = 240 4 $\times$ 60 = 240

पेंच A के एक पैकेट पर ₹7 तथा पेंच B के एक पैकेट पर ₹10 का लाभ होता है।
हमको उद्देश्य फलन Z = 7x + 10y ...(i)
का अधिकतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
4x + 6y $\leq$ 240 $\Leftrightarrow$ 2x + 3y $\leq$ 120 ...(ii)
6x + 3y $\leq$ 240 $\Leftrightarrow$ 2x + y $\Leftrightarrow$ 80 ...(iii)
तथा x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(iv)
सर्वप्रथम, रेखा 2x + 3y = 120 का ग्राफ खींचते है।

x 0 60
y 40 0


(0, 0) असमिका 2x + 3y $\leq$ 120 में रखने पर,
2 $\times$ 0 + 3 $\times$ 0 $\leq$ 120
$\Rightarrow$ 0 $\leq$ 120 (जोकि सत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर है।
अब, रेखा 2x + y = 80 का ग्राफ खींचते हैं।

x 40 0
y 0 80

(0, 0) असमिका 2x + y $\leq$ 80 में रखने पर,
2 $\times$ 0 + 0 $\leq$ 80 $\Rightarrow$ 0 $\leq$ 80 (जोकि सत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर है। चूँकि x, y $\geq$ 0 है, अतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में होगा।
समीकरण 2x + 3y = 120 तथा 2x + y = 80, को हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु B(30, 20) प्राप्त होता है।
$\therefore$ सुसंगत क्षेत्र OABCO है।
इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु O(0, 0), A(40, 0), B(30, 20) तथा C(0, 40) हैं। इन शीर्ष बिंदुओं पर Z का मान निम्न है।

शीर्ष बिंदु Z = 7x + 10y
O(0, 0) 0
A(40, 0) 280
B(30, 20) 410 $\rightarrow$ अधिकतम
C(0, 40) 400

अतः बिंदु B(30, 20) पर 2 का अधिकतम मान ₹410 है। अतः अधिकतम लाभ ₹410 प्राप्त करने के लिए कारखाना पेंच A के 30 पैकेट तथा पेंच B के 20 पैकेट उत्पादित करेगा।

View full question & answer
Question 65 Marks
एक प्रकार के केक को 200 ग्राम आटा तथा 25 ग्राम वसा (fat) की आवश्यकता होती है तथा दूसरी प्रकार के केक के लिए 100 ग्राम आटा तथा 50 ग्राम वसा की आवश्यकता होती है। केकों की अधिकतम संख्या बताओ जो 5 किलो आटे तथा 1 किलो वसा से बन सकते हैं, यह मान लिया गया है कि केकों को बनाने के लिए अन्य पदार्थों की कमी नहीं रहेगी।
Answer
मान लीजिए एक प्रकार के केकों की संख्या x है, जबकि दूसरे प्रकार के केकों की संख्या y है।

प्रकार केकों की संख्या आवश्यक आटा
(ग्राम में)
आवश्यक वसा
(ग्राम में)
I x 200x 25x
II y 100y 50y
कुल x + y 200x + 100y 25x + 50y
आवश्यकता 5000 1000

हमको उद्देश्य फलन Z = x + y ...(i)
का अधिकतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
200x + 100y $\leq$ 5000 $\Leftrightarrow$ 2x + y $\leq$ 50 ...(ii)
25x + 50y $\leq$ 1000
$\Leftrightarrow$ x + 2y $\leq$ 40 ...(iii)
तथा x, y $\geq$ 0 ...(iv)
सर्वप्रथम, रेखा 2x + y = 50 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 25
y 50 0

(0, 0) असमिका 2x + y $\leq$ 50 में रखने पर, 2 $\times$ 0 + 0 $\leq$ 50 $\Rightarrow$ 0 $\leq$ 50 (जोकि सत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर है।
अब, रेखा x + 2y = 40 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 40
y 20 0


(0, 0) असमिका x + 2y $\leq$ 40 में रखने पर,
0 + 2 $\times$ 0 $\leq$ 40 $\Rightarrow$ 0 $\leq$ 40 (जोकि सत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर है। चूँकि x, y $\geq$ 0
अतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में होगा।
समीकरण 2x + y = 50
तथा x + 2y = 40 को हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु B(20, 10) प्राप्त होता है।
$\therefore$ सुसंगत क्षेत्र OABCO है।
इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु O(0, 0), A(25, 0), B(20, 10) तथा C(0, 20) हैं। इन शीर्ष बिंदुओं पर Z का मान निम्न है।

शीर्ष बिंदु Z = x + y
O(0, 0) 0
A(25, 0) 25
B(20, 10) 30 $\rightarrow$ अधिकतम
C(0, 20) 20

कुल केकों की संख्या 30 है, जहाँ 20 एक प्रकार के तथा 10 दूसरे प्रकार के केक हैं।

View full question & answer
Question 75 Marks
दो प्रकार के उर्वरक $F_1$ और $F_2$ है। $F_1$ में 10% नाइट्रोजन और 6% फास्फोरिक अम्ल है। तथा $F_2$ में 5% नाइट्रोजन तथा 10% फास्फोरिक अम्ल है। मिट्टी की स्थितिओं का परीक्षण करने के पश्चात् एक किसान पाता है कि उसे अपनी फसल के लिए 14 kg नाइट्रोजन और 14 kg फास्फोरिक अम्ल की आवश्यकता है। यदि $F_1$ की कीमत ₹6/kg और $F_2$ की कीमत ₹5/kg है, प्रत्येक प्रकार का कितना उर्वरक उपयोग के लिए चाहिए ताकि न्यूनतम मूल्य पर वांछित पोषक तत्व मिल सके। न्यूनतम लागत क्या है।
Answer
मान लीजिए किसान उर्वरक $F_1$ का x किग्रा तथा $F_2$ की y किग्रा मात्रा मिलाता है, तब निम्न तालिका प्राप्त होती है।
प्रकार मात्रा
(किग्रा में)
नाइट्रोजन फास्फोरिक
अम्ल
लागत (₹ में)
$F_1$ x $\frac{10}{100} x=\frac{1}{10} x$ $\frac{6}{100}$x 6x
$F_2$ y $\frac{5}{100} y=\frac{1}{20} y$ $\frac{10}{100}$y 5y
कुल x + y $\frac{x}{10}+\frac{y}{20}$ $\frac{6 x}{100}+\frac{10 y}{100}$ 6x + 5y
आवश्यकता (किग्रा में)   14 14  
उर्वरक की कुल लागत, Z = 6x + 5y
अतः उद्देश्य फलन Z = 6x + 5y ...(i)
का निम्नतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
$\frac{x}{10}+\frac{y}{20} \geq 14 \Leftrightarrow$ 2x + y $\geq$ 280 ...(ii)
तथा $\frac{6 x}{100}+\frac{10 y}{100} \geq14\Leftrightarrow$ 3x + 5y $\geq$ 700 ...(iii)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(iv)
सर्वप्रथम, रेखा 2x + y = 280 का ग्राफ खींचते हैं।
x 0 140
y 280 0
(0, 0) असमिका 2x + y $\geq$ 280 में रखने पर,
2 $\times$ 0 + 0 $\geq$ 280 $\Rightarrow$ 0 $​​\geq$ 280 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की विपरीत ओर होगा। चूँकि x, y $\geq$ 0 है, अतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में होगा।
अब, रेखा 3x + 5y = 700 का ग्राफ खींचते हैं।
x 0 $\frac{700}{3}$
y 140 0
(0, 0) असमिका 3x + 5y $\geq$ 700 में रखने पर,
3 $\times$ 0 + 5 $\times$ 0 $\geq$ 700 $\Rightarrow$ 0 $\geq$ 700 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतव मूलबिंदु के विपरीत ओर होगा।
समीकरण 2x + y = 280 तथा 3x + 5y = 700 को हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु B(100, 80) प्राप्त होता है।
स्पष्ट है कि सुसंगत क्षेत्र अपरिबद्ध है।

इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु A$\left(\frac{700}{3}, 0\right)$, B(100, 80) तथा C(0, 280) हैं। इन शीर्ष बिंदुओं पर Z का मान निम्न है।
शीर्ष बिंदु Z = 6x + 5y
A$\left(\frac{700}{3}, 0\right)$ 1400
B(100, 80) 1000 $\rightarrow$ निम्नतम
C(0, 280) 1400
चूँकि सुसंगत क्षेत्र आपरिबद्ध है, अतः Z का निम्नतम मान 100 हो भी सकता है तथा नहीं भी हो सकता है। इसके लिए असमिका 6x + 5y < 1000 का ग्राफ खींचते हैं और परीक्षण करते हैं कि प्राप्त अर्द्धतल का कोई बिंदु सुसंगत क्षेत्र में उभयनिष्ठ है या नहीं हैं यहाँ, कोई बिंदु उभयनिष्ठ नहीं है, अतः निम्नतम लागत ₹1000 प्राप्त करने के लिए उर्वरक $F_1$ के 100 किग्रा तथा $F_2$​​​​​​​​​​​​​​ के 80 किग्रा मात्रा प्रयोग करनी चाहिए।
View full question & answer
Question 85 Marks
रेशमा दो प्रकार के भोज्य P और Q को इस प्रकार मिलाना चाहती है कि मिश्रण में विटामिन अवयवों में 8 मात्रक विटामिन A तथा 11 मात्रक विटामिन B हों। भोज्य P की लागत ₹60/kg और भोज्य Q की लागत ₹80/kg है। भोज्य P में 3 मात्रक/kg विटामिन A और 5 मात्रक/kg विटामिन B है जबकि भोज्य Q में 4 मात्रक/kg विटामिन A और 2 मात्रक/kg विटामिन है। मिश्रण की न्यूनतम लागत ज्ञात कीजिए।
Answer
मान लीजिए रेशमा भोज्य P का x किग्रा तथा भोज्य Q का y किग्रा मिलाती है।

भोज्य मात्रा विटामिन A विटामिन B लागत (₹ प्रति/किग्रा में)
P x किग्रा 3x 5x 60x
Q 7 किग्रा 4y 2y 80y
कुल 3x + 4y 5x + 2y 60x + 80y
आवश्यकता कम-से-कम 8 कम-से-कम 11

मिश्रण में कम-से-कम 8 मात्रक विटामिन A तथा 11 मात्रक विटामिन B होगा। अतः खरीदे गए भोज्य की कुल लागत Z = 60x + 80y है।
दी गई रैखिक प्रक्रमन का गणितीय रूप निम्न है।
हमको उद्देश्य फलन Z = 60x + 80y ...(i)
का निम्नतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
3x + 4y $\geq$ 8 ...(ii)
5x + 2y $\geq$ 11 ...(iii)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(iv)
सर्वप्रथम, रेखा 3x + 4y = 8 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 $\frac{8}{3}$
y 2 0

(0, 0) असमिका 3x + 4y $\geq$ 8 में रखने पर,
3 $\times$ 0 + 4 $\times$ 0 $\geq$ 8
$\Rightarrow$ 0 $\geq$ 8 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर स्थित है।
अब, रेखा 5x + 2y = 11 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 $\frac{11}{3}$
y $\frac{11}{2}$ 0


(0, 0) असमिका 5x + 2y $\geq$ 11 में रखने पर,
5 $\times$ 0 + 2 $\times$ 0 $\geq$ 11 $\Rightarrow$ 0 $\geq$ 11 (जो कि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर स्थित होगा। चूँकि x, y $\geq$ 0, अतः स्पष्ट है कि सुसंगत क्षेत्र अपरिबद्ध है।
समीकरण 3x + 4y = 8 तथा 5x + 2y = 11 को हल करने पर प्रतिच्छेद बिन्दु B$\left(2, \frac{1}{2}\right)$ प्राप्त होता है।
इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु A$\left(\frac{8}{3}, 0\right),$ B$\left(2, \frac{1}{2}\right)$ तथा C$\left(0, \frac{11}{2}\right)$ है। इन शीर्ष बिंदुओं पर Z का मान निम्न है।

शीर्ष बिंदु Z = 60x + 80y
A$\left(\frac{8}{3}, 0\right)$ 160 $\rightarrow$ निम्नतम
B$\left(2, \frac{1}{2}\right)$ 160 $\rightarrow$ निम्नतम
C$\left(0, \frac{11}{2}\right)$ 440

चूँकि सुसंगत क्षेत्र अपरिबद्ध है, अतः Z का निम्नतम मान 160 हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है। इसके लिए हम असमिका 60x + 80y < 160 या 3x + 4y < 8 का ग्राफ खींचते हैं तथा यह परीक्षण करते हैं कि इससे प्राप्त अर्द्धतल का सुसंगत क्षेत्र में कोई उभयनिष्ठ बिंदु है या नहीं हैं, जोकि यहाँ नही है। अतः मिश्रण की निम्नतम लागत ₹ 160 है जोकि बिंदुओं A$\left(\frac{8}{3}, 0\right)$ तथा B$\left(2, \frac{1}{2}\right)$ को जोंड़ने वाली रेखा के प्रत्येक बिंदु पर प्राप्त होती है।

View full question & answer
Question 95 Marks
दिखाइए कि Z का न्यूनतम मान दो बिंदुओं से अधिक बिंदुओं पर घटित होता है।
निम्न अवरोधों के अंतर्गत Z = -x + 2y का अधिकतमीकरण कीजिए:
x $\geq$ 3, x + y $\geq$ 5, x + 2y $\geq$ 6, y $\geq$ 0
Answer
हमको उद्देश्य फलन Z = -x + 2y ...(i)
का अधिकतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
x $\geq$ 3 ...(ii)
x + y $\geq$ 5 ...(iii)
x + 2y $\geq$ 6 ...(iv)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(v)
सर्वप्रथम, रेखा x + y = 5 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 5
y 5 0


(0, 0) असमिका x + y $\geq$ 5 में रखने पर,
0 + 0 $\geq$ 5 $\Rightarrow$ 0 $\geq$ 5 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर होगा।
अब, रेखा x + 2y = 6 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 6
y 3 0

(0, 0) असमिका x + 2y $\geq$ 6 में रखने पर,
0 + 2 $\times$ 0 $\geq$ 6
$\Rightarrow$ 0 $\geq$ 6 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर होगा।
अब, समीकरण -x + 2y = 1 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 -1
y $\frac{1}{2}$ 0

(0, 0) असमिका -x + 2y > 1 में रखने पर,
-0 + 2 $\times$ 0 > 1 $\Rightarrow$ 0 > 1 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर होगा।
चूँकि x $\geq$ 3, y $\geq$ 0
अतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में स्थित है।
रेखा x = 3 तथा -x + 2y = 1 पर प्रतिच्छेद बिंदु C(3, 2) तथा रेखा x + 2y = 6 तथा x + y = 5 पर प्रतिच्छेद बिंदु B(4, 1) है। स्पष्ट है कि सुसंगत क्षेत्र अपरिबद्ध है।
इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु A(6, 0), B(4, 1) तथा C(3, 2) हैं तथा इन शीर्ष बिंदुओं पर Z का मान निम्न है।

शीर्ष बिंदु Z = -x + 2y
A(6, 0) -6
B(4, 1) -2
C(3, 2) 1 $\leftarrow$ अधिकतम

चूँकि सुसंगत क्षेत्र अपरिबद्ध है, अतः Z का अधिकतम मान 1 हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है इसके लिए असमिका -x + 2y $\geq$ 1 का ग्राफ खींचते हैं तथा यह परीक्षण करते हैं कि इससे प्राप्त अर्द्धतल तथा सुसंगत क्षेत्र में कोई उभयनिष्ठ बिंदु है या नही है। यहाँ, प्राप्त अर्द्धतल तथा सुसंगत क्षेत्र में एक उभयनिष्ठ बिंदु है, अतः Z = 1 अधिकतम मान नहीं है। अतः Z का कोई अधिकतम मान नहीं है।

View full question & answer
Question 105 Marks
दिखाइए कि Z का न्यूनतम मान दो बिंदुओं से अधिक बिंदुओं पर घटित होता है।
निम्न अवरोधों के अंतर्गत Z = x + 2y का न्यूनतमीकरण तथा अधिकतमीकरण कीजिए:
x + 2y $\geq$ 100, 2x - y $\leq$ 0, 2x + y $\leq$ 200; x, y $\geq$ 0
Answer
हमको उद्देश्य फलन
Z = x + 2y ...(i)
का निम्नतम तथा उच्चतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
x + 2y $\geq$ 100 ...(ii)
2x - y $\leq$ 0 ...(iii)
2x + y $\leq$ 200 ...(iv)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(v)
सर्वप्रथम, रेखा x + 2y = 100 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 100
y 50 0

(0, 0) असमिका x + 2y $\geq$ 100 में रखने पर,
0 + 2 $\times$ 0 $\geq$ 100
$\Rightarrow$ 0 $\geq$ 100 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर है।
अब, रेखा 2x - y = 0 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 10
y 0 20

(5, 0) असमिका 2x - y $\leq$ 0 में रखने पर,
2 $\times$ 5 - 0 $\leq$ 0 $\Rightarrow$ 10 $\Rightarrow$ 0 (जोकि असत्य है)

अतः अर्द्धतल Y-अक्ष की ओर है।
अब, रेखा 2x + y = 200 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 100
y 200 0

(0, 0) असमिका 2 x + y $\leq$ 200 में रखने पर,
2 $\times$ 0 + 0 $\leq$ 200 $\Rightarrow$ 0 $\leq$ 200 (जोकि सत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर होगा। चूँकि x, y $\geq$ 0, अतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में स्थित है। समीकरण 2x - y = 0 तथा x + 2y = 100 हल करने पर प्रतिच्छेद बिन्दु B(20, 40) तथा समीकरण 2x - y = 0 तथा 2x + y = 200 को हल करने पर प्रतिच्छेद बिन्दु C(50, 100) होता होता है।
अतः सुसंगत क्षेत्र ABCDA है।
इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु A(0, 50), B(20, 40), C(50, 100) तथा D(0, 200) हैं। इन शीर्ष बिंन्दुओं पर Z का मान निम्न है।

शीर्ष बिंदु Z = x + 2y
A(0, 50) 100 $\rightarrow$ निम्नतम
B(20, 40) 100 $\rightarrow$ निम्नतम
C(50, 100) 250
D(0, 200) 400 $\rightarrow$ अधिकतम

Z का अधिकतम मान 400 है जोकि D(0, 200) पर प्राप्त होता है तथा Z का निम्नतम मान 100 है जोकि बिंदुओं A(0, 50) तथा B(20, 40) को जोड़ने वाली रेखा के प्रत्येक बिंदु पर प्राप्त होता है।

View full question & answer
Question 115 Marks
दिखाइए कि Z का न्यूनतम मान दो बिंदुओं से अधिक बिंदुओं पर घटित होता है।
निम्न अवरोधों के अंतर्गत Z = 5x + 10y का न्यूनतमीकरण तथा अधिकतमीकरण कीजिए:
x + 2y $\leq$ 120, x + y $\geq$ 60, x - 2y $\geq$ 0, x $\geq$ 0
Answer
हमको उद्देश्य फलन
Z = 5x + 10y ...(i)
का मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
x + 2y $\leq$ 120 ...(ii)
x + y $\geq$ 60 ...(iii)
x - 2y $\geq$ 0 ...(iv)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(v)
सर्वप्रथम, रेखा x + 2y = 120 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 120
y 60 0


(0, 0) असमिका x + 2y $\leq$ 120 में रखने पर,
0 + 2 $\times$ 0 $\leq$ 120 $\Rightarrow$ 0 $\leq$ 120 (जोकि सत्य है)
अब, रेखा x + y = 60 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 60
y 60 0

(0, 0) असमिका x + y $\geq$ 60 में रखने पर,
0 + 0 $\geq$ 60 $\Rightarrow$ 0 $\geq$ 60 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर है।
अब, रेखा x - 2y = 0 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 10
y 0 5

(5, 0) असमिका x - 2y $\geq$ 0 में रखने पर,
5 - 2 $\times$ 0 $\geq$ 0 $\Rightarrow$ 5 $\geq$ 0 (जोकि सत्य है)
जोकि X-अक्ष के ऊपर है। चूँकि x, y $\geq$ 0, अतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में है।
$\therefore$ सुसंगत क्षेत्र ABCDA है।
समीकरण x - 2y = 0 तथा x +y = 60 को हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु D(40, 20) तथा
समीकरण x - 2y = 0 तथा x + 2y = 120 को हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु C(60, 30) प्राप्त होता है।
इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु A(60, 0), B(120, 0), C(60, 30) तथा D(40, 20) हैं। इन बिंदुओं पर Z का मान निम्न हैं।

शीर्ष बिंदु Z = 5x + 10y
A(60, 0) 300 $\rightarrow$ निम्नतम
B(120, 0) 600 $\rightarrow$ अधिकतम
C(60, 30) 600 $\rightarrow$ अधिकतम
D(40, 20) 400

Z का निम्नतम मान 300 है जोकि बिंदु (60, 0) पर प्राप्त होता है। तथा Z का अधिकतम मान 600 है जोकि बिंदु (120, 0) तथा (60, 30) को जोड़ने वाली रेखा के प्रत्येक बिंदु पर प्राप्त होता है।

View full question & answer
Question 125 Marks
ग्राफ़ीय विधि से रैखिक प्रोग्रामन समस्या को हल कीजिए:
निम्न अवरोधों के अंतर्गत Z = x + 2y का न्यूनतमीकरण कीजिए:
2x + y $\geq$ 3, x + 2y $\geq$ 6, x, y $\geq$ 0
Answer
हमको उद्देश्य फलन
Z = x + 2y ...(i)
का निम्नतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
2x + y $\geq$ 3 ...(ii)
x + 2y $\geq$ 6 ...(iii)
x, y $\geq$ 0 ...(iv)
सर्वप्रथम, रेखा 2x + y = 3 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 3
y 3 0


(0, 0) असमिका 2x + y $\geq$ 3 में रखने पर,
2 $\times$ 0 + 0 $\geq$ 3
$\Rightarrow$ 0 $\geq$ 3 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर है।
चूँकि x, y $\geq$ 0
अतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में स्थित है।
अब, रेखा x + 2y = 6 का ग्राफ खींचते है।

x 0 6
y 3 0

(0, 0) असमिका x + 2y $\geq$ 6 में रखने पर,
0 + 2 $\times$ 0 $\geq$ 6 $\Rightarrow$ 0 $\geq$ 6 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर है।
अब रेखा x + 2y = 6 तथा 2x + y = 3 का प्रतिच्छेद बिंदु B(0, 3) है।
इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु A(6, 0) तथा B(0, 3) है। इन शीर्ष बिंदुओं पर Z का मान निम्न है।

शीर्ष बिंदु Z = x + 2y
A(6, 0) 6
B(0, 3) 6

यहाँ, बिंदु A तथा B पर Z का मान समान है। यदि रेखा x + 2y = 6 पर बिंदु (2, 2) रखे, तो Z = 6 प्राप्त होता है, अतः Z का निम्नतम मान दो या दो से अधिक बिंदुओं पर प्राप्त होता है। अतः Z का निम्नतम मान रेखा x + 2y = 6 के प्रत्येक बिंदु पर प्राप्त होता है।

View full question & answer
Question 135 Marks
ग्राफ़ीय विधि से रैखिक प्रोग्रामन समस्या को हल कीजिए:
निम्न अवरोधों के अंतर्गत Z = 3x + 2y का न्यूनतमीकरण कीजिए:
x + 2y $\leq$ 10, 3x + y $\leq$ 15, x, y $\geq$ 0
Answer
हमको उद्देश्य फलन
Z = 3x + 2y ...(i)
का अधिकतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
x + 2y $\leq$ 10 ...(ii)
3x + y $\leq$ 15 ...(iii)
x, y $\geq$ 0 ...(iv)
सर्वप्रथम, रेखा x + 2y = 10 का ग्राफ खींचतें हैं।

x 0 10
y 5 0


(0, 0) असमिका x + 2y $\leq$ 10 में रखने पर,
0 + 2 $\times$ 0 $\leq$ 10 $\Rightarrow$ 0 $\leq$ 10 (जोकि सत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर होगा।
चूँकि x, y $\geq$ 0,
अतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में हैं।
अब, रेखा 3x + y = 15 का ग्राफ खींचते है।

x 0 5
y 15 0

(0, 0) असमिका 3x + y $\leq$ 15 में रखने पर,
3 $\times$ 0 + 0 $\leq$ 15 $\Rightarrow$ 0 $\leq$ 15 (जोकि सत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर है
समीकरण x + 2y = 10 तथा 3x + y = 15 को हल करने पर, x = 4 तथा y = 3 प्राप्त होते हैं।
$\therefore$ प्रतिच्छेद बिंदु B(4, 3) है।
$\therefore$ सुसंगत क्षेत्र OABCO है।
इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु O(0, 0), A(5, 0), B(4, 3) तथा C(0, 5) हैं। इन शीर्ष बिंदुओं पर Z का मान निम्न है।

शीर्ष बिंदु Z = 3x + 2y
O(0, 0) 0
A(5, 0) 15
B(4, 3) 18 $\rightarrow$ अधिकतम
C(0, 2) 10

अतः Z का अधिकतम मान 7 है जोकि बिंदु B(4, 3) पर है।

View full question & answer
Question 145 Marks
ग्राफ़ीय विधि से निम्न रैखिक प्रोग्रामन समस्या को हल कीजिए:
निम्न अवरोधों के अंतर्गत Z = 3x + 5y का न्यूनतमीकरण कीजिए:
x + 3y $\geq$ 3, x + y $\geq$ 2, x, y $\geq$ 0
Answer
हमको उद्देश्य फलन
Z = 3x + 5y ...(i)
का निम्नतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
x + 3y $\geq$ 3 ...(ii)
x + y $\geq$ 2 ...(iii)
x, y $\geq$ 0 ...(iv)
सर्वप्रथम, रेखा x + 3y = 3 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 3
y 1 0

(0, 0) असमिका x + 3y $\geq$ 0, में रखने पर,
0 + 3 $\times$ 0 $\geq$ 3 $\Rightarrow$ 0 $\geq$ 3 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर है। चूँकि बिंदु x, y $\geq$ 0, अतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में स्थित होगा।
अब, रेखा x + y = 2 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 2
y 2 0


(0, 0) असमिका x + y $\geq$ 2, में रखने पर,
0 + 0 $\geq$ 2 $\Rightarrow$ 0 $\geq$ 2 (जोकि असत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर है। स्पष्ट है कि सुसंगत क्षेत्र अपरिबद्ध है।
समीकरण x + y = 2 तथा x + 3y = 3 को हल करने पर, x = $\frac{3}{2}$ तथा y = $\frac{1}{2}$ प्राप्त होता है।
$\therefore$ प्रतिच्छेद बिंदु B$\left(\frac{3}{2}, \frac{1}{2}\right)$ है।
इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु O(0, 0), A(3, 0), B$\left(\frac{3}{2}, \frac{1}{2}\right)$ तथा C(0, 2) हैं। इन शीर्ष बिंदुओं पर Z का मान निम्न है।

शीर्ष बिंदु Z = 3x + 5y
O(0, 0) 0
A(3, 0) 9
B$\left(\frac{3}{2}, \frac{1}{2}\right)$ 7 $\rightarrow$ निम्नतम
C(0, 2) 10

चूँकि सुसंगत क्षेत्र अपरिबंद्ध है। अतः Z का निम्नतम मान 7 हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है। असमिका 3x + 5y < 7 का ग्राफ खींचकर देखते हैं कि प्राप्त अर्द्धतल तथा सुसंगत क्षेत्र में उभयनिष्ठ बिंदु है या नहीं।
अतः सुसंगत क्षेत्र में 3x + 5y < 7 के अर्द्धतल में कोई उभयनिष्ठ बिंदु नहीं है।
अतः Z का निम्नतम मान 7 है जोकि बिंदु $\left(\frac{3}{2}, \frac{1}{2}\right)$ पर प्राप्त होता है।

View full question & answer
Question 155 Marks
ग्राफ़ीय विधि से निम्न रैखिक प्रोग्रामन समस्या को हल कीजिए:
निम्न अवरोधों के अंतर्गत Z = 5x + 3y का अधिकतमीकरण कीजिए:
3x + 5y $\leq$ 15, 5x + 2y $\leq$ 10, x $\geq$ 0, y $\geq$ 0
Answer
हमको उद्देश्य फलन
z = 5x + 3y ...(i)
का अधिकतम मान निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात करना है।
3x + 5y $\leq$ 15 ...(ii)
5x + 2y $\leq$ 10 ...(iii)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(iv)
सर्वप्रथम, रेखा 3x + 5y = 15 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 5
y 3 0


(0, 0) असमिका 3x + 5y $\leq$ 15 में रखने पर,
3 $\times$ 0 + 5 $\times$ 0 $\leq$ 15 $\Rightarrow$ 0 $\leq$ 15 (जोकि सत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर होगा।
चूँकि x, y $\geq$ 0
अतः सुसंगत क्षेत्र पथम चतुर्थांश में स्थित होगा।
अब, रेखा 5x + 2y = 10 का ग्राफ खींचते हैं।

x 0 2
y 5 0

(0, 0) असमिका 5x + 2y $\leq$ 10 में रखने पर,
5 $\times$ 0 + 2 $\times$ 0 $\leq$ 10 $\Rightarrow$ 0 $\leq$ 10 (जोकि सत्य है)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर हैं।
समीकरण 3x + 5y = 15 तथा 5x + 2y = 10 को हल करने पर,
x = $\frac{20}{19}$ तथा y = $\frac{45}{19}$ प्राप्त होता हैं।
अतः बिंदु B के निर्देशांक $\left(\frac{20}{19}, \frac{45}{19}\right)$ हैं।
अतः सुसंगत क्षेत्र OABCO है।
इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु O(0, 0), A(2, 0), B$\left(\frac{20}{19}, \frac{45}{19}\right)$ तथा C(0, 3) हैं। इन शीर्ष बिंदुओं पर Z का मान निम्न है।

शीर्ष बिंदु Z = 5x + 3y
O(0, 0) 0
A(2, 0) 10
C(0, 3) 9
$B\left(\frac{20}{19}, \frac{45}{19}\right)$ $\frac{235}{19}$ $\rightarrow$ अधिकतम

अतः Z का अधिकतम मान $\frac{235}{19}$ है जोकि बिंदु $B\left(\frac{20}{19}, \frac{45}{19}\right)$ पर प्राप्त होता है।

View full question & answer
Question 165 Marks
(आहार समस्या) एक आहारविद् दो भोज्यों P और Q का उपयोग करते हुए एक विशेष आहार तैयार करता है। भोज्य P का प्रत्येक पैकेट (जिसमें 30 ग्राम अंतर्विष्ट है) में कैल्शियम के 12 मात्रक लौह तत्व के 4 मात्रक, कोलेस्ट्रोल के 6 मात्रक और विटामिन A के 6 मात्रक अंतर्विष्ट हैं जबकि उसी मात्र के भोज्य Q के पैकेट में कैल्शियम तत्व के 3 मात्रक, लौह तत्व के 20 मात्रक, कोलेस्ट्रोल के 4 मात्रक और विटामिन A के 3 मात्रक अंतर्विष्ट है। आहार में कम से कम 240 मात्रक कैल्शियम, लौह तत्व के कम से कम 460 मात्रक, और कोलेस्ट्रोल के अधिक से अधिक 300 मात्रक अपेक्षित हैं। प्रत्येक भोज्य के कितने पैकेटों का उपयोग किया जाए ताकि आहार में विटामिन A की मात्रा का न्यूनतम किया जा सके।
Answer
माना कि भोज्यों P और Q के पैकेटों की संख्या क्रमशः x और y है। स्पष्टतः x $\geq$ 0, y $\geq$ 0.
प्रदत्त समस्या का गणितीय सूत्रीकरण निम्न है
निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत
12x + 3y $\geq$ 240 (कैल्शियम का व्यवरोध) अर्थात् 4x + y $\geq$ 80 ...(i)
4x + 20y $\geq$ 460 (लौह तत्व का व्यवरोध) अर्थात् x + 5y $\geq$ 115 ...(ii)
6x + 4y $\leq$ 300 (कोलेस्ट्रोल का व्यवरोध) अर्थात् 3x + 2y $\leq$ 150 ...(iii)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0; x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(iv)
Z = 6x + 3y (विटामिन A) का न्यूनतमीकरण कीजिए।
असमीकरणों (i) से (iv) तक का आलेखन व्यवरोधों (i) से (iv) तक के अंतर्गत आकृति में दर्शाया गया है। उसमें सुनिश्चित सुंसगत क्षेत्र (छायांकित) पर ध्यान दीजिए जो परिबद्ध है।

कोनीय बिंदुओं L, M और N के निर्देशांक क्रमशः (2, 72), (15, 20) और (40, 15) हैं। इन बिंदुओं पर Z का मान निम्नलिखित सारणी में दिया गया है।

कोनीय बिंदु (शीर्ष) Z = 6x + 3y
(2, 72) 228
(15, 20) 150 $\leftarrow$ न्यूनतम
(40, 15) 285

सारणी से, हम Z का मान बिंदु (15, 20) पर न्यूनतम पाते हैं। अतः समस्या में प्रदत्त व्यवरोधों के आधीन विटामिन A का मान न्यूनतम तब होगा जबकि भोज्य P के 15 पैकेट और भोज्य Q के 20 पैकेट का उपयोग विशेष आहार के प्रबंध में किया जाय। विटामिन A का न्यूनतम मान 150 मात्र का होगा।

View full question & answer
Question 175 Marks
उत्पादन संबंधी समस्या (Manufacturing Problem) एक निर्माणकर्ता कंपनी एक उत्पाद के दो नमूने (प्रतिमान) A और B बनाती है। नमूना A के प्रत्येक नग बनाने के लिए 9 श्रम घंटे और 1 घंटा पॉलिश करने के लिए लगता है जबकि नमूना B के प्रत्येक नग के बनाने में 12 श्रम घंटे तथा पॉलिश करने में 3 श्रम घटों की आवश्यकता होती है। बनाने तथा पॉलिश करने के लिए उपलब्ध अधिकतम श्रम घंटे क्रमशः 180 तथा 30 हैं। कंपनी नमूना A के प्रत्येक नग पर ₹ 8000 तथा नमूना B के प्रत्येक नग पर ₹12000 का लाभ कमाती है। नमूना A और नमूना B के कितने नगों का अधिकतम लाभ कमाने के लिए प्रति सप्ताह निर्माण करना चाहिए? प्रति सप्ताह अधिकतम लाभ क्या है?
Answer
मान लीजिए कि नमूना A के नगों की संख्या x है तथा नमूना B के नगों की संख्या y है।
इसलिए कुल लाभ = (₹8000x + 12000y)
अतः Z = 8000x + 12000y
अब हमारे पास प्रदत्त समस्या का गणितीय सूत्रीकरण निम्नलिखित है:
निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत
9x + 12y $\leq$ 180
अर्थात् 3x + 4y $\leq$ 60 (गढ़ने का व्यवरोध) ...(i)
x + 3y $\leq$ 30 (पॉलिश का व्यवरोध) ...(ii)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 (ऋणेतर व्यवरोध) ...(iii)
Z = 8000x + 12000y का अधिकतमीकरण कीजिए।
रैखिक असमीकरण (i) से (iii) द्वारा निर्धारित सुसंगत क्षेत्र OABC (छायांकित) आकृति में दिखाया गया है। ध्यान दीजिए कि सुसंगत क्षेत्र परिबद्ध है।

प्रत्येक कोनीय बिंदु पर उद्देश्य फलन Z का मान की गणना की गई है जैसा कि निम्न सारणी में दिखाया गया है:

कोनीय बिंदु Z = 8000x + 12000y
O(0, 0) 0
A(20, 0) 160000
B(12, 6) 168000 $\leftarrow$ अधिकतम
C(0, 10) 120000

हम शीर्ष B (12, 6) पर Z का अधिकतम मान ₹1,68,000 पाते हैं। अतः कंपनी को नमूना A के 12 नग तथा नमूना B के 6 नगों के उत्पादन पर अधिकतम लाभ कमाने के लिए करना चाहिए और अधिकतम लाभ ₹1,68,000 होगा।

View full question & answer
Question 185 Marks
(आहार संबंधी समस्या): एक आहार विज्ञानी दो प्रकार के भोज्यों को इस प्रकार मिलाना चाहता है कि मिश्रण में विटामिन A का घटक कम से कम 8 मात्रक और विटामिन C का घटक कम से कम 10 मात्रक हो। भोज्य I में 2 मात्रक विटामिन A प्रति kg और 1 मात्रक विटामिन C प्रति kg है। जबकि भोज्य II में 1 मात्रक विटामिन A प्रति kg और 2 मात्रक विटामिन C प्रति kg है। दिया है कि प्रति kg भोज्य I को खरीदने में ₹50 और प्रति kg भोज्य II को खरीदने में ₹70 लगते हैं। इस प्रकार के भोज्य मिश्रण का न्यूनतम मूल्य ज्ञात कीजिए।
Answer
माना कि मिश्रण में भोज्य I का x kg और भोज्य II का y kg है। स्पष्टतः x $\geq$ 0 y $\geq$ 0. हम प्रदत्त आँकड़ों से निम्न सारणी बनाते हैं।

स्रोत भोज्य पदार्थ आवश्यकता
(मात्रकों में)
I
(x)
II
(y)
विटामिन A
(मात्रक/ kg)
2 1 8
विटामिन C
(मात्रक/kg)
1 2 10
लागत (₹/kg) 50 70

चूँकि मिश्रण में विटामिन A की कम से कम 8 मात्रक और विटामिन C के 10 मात्रक होने चाहिए, अतः निम्नलिखित व्यवरोध प्राप्त होते हैं
2x + y $\geq$ 8
x + 2y $\geq$ 10
भोज्य I के x kg और भोज्य II के y kg खरीदने का कुल मूल्य Z है जहाँ
Z = 50x + 70y
अतः समस्या का गणितीय सूत्रीकरण निम्नलिखित है:
निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत
2x + y $\geq$ 8 ...(i)
x + 2y $\geq$ 10 ...(ii)
x, y $\geq$ 0 ...(iii)
Z = 50x + 70y का न्यूनतमीकरण कीजिए
असमीकरणों (i) से (iii) तक के आलेखों द्वारा निर्धारित सुसंगत क्षेत्र को आकृति में दिखाया गया है।

कोनीय बिंदु Z = 50x + 70y
(0, 8) 560
(2, 4) 380 $\leftarrow$ न्यूनतम
(10, 0) 500


यहाँ हम देखते हैं कि सुसंगत क्षेत्र अपरिबद्ध है।
हमें कोनीय बिंदुओं A(0, 8), B(2, 4) और C(10, 0) पर Z का मान ज्ञात करना है।
सारणी में, बिंदु (2, 4) पर Z का सबसे कम मान 380 है, क्या हम कह सकते हैं कि Z का न्यूनतम मान 380 है (क्यों?) याद कीजिए कि सुसंगत क्षेत्र अपरिबद्ध है। इसलिए हमें निम्नलिखित असमीकरण का आलेख खींचना पड़ेगा।
50x + 70y < 380
अर्थात् 5x + 7y < 38
जाँच करने के लिए कि क्या असमीकरण द्वारा निर्धारित परिणामी खुला अर्धतल, सुसंगत क्षेत्र के साथ कोई उभयनिष्ठ बिंदु रखता है। आकृति में हम देखते हैं कि यहाँ कोई उभयनिष्ठ बिंदु नहीं है।
अतः, बिंदु (2, 4) पर Z का प्राप्त न्यूनतम मान 380 है। इसलिए आहार विज्ञानी की इष्टतम मिश्रण योजना भोज्य 'I' की 2 kg और भोज्य 'II' के 4 kg के मिश्रण बनाने की हो सकती है और इस योजना के अंतर्गत मिश्रण का न्यूनतम मूल्य ₹ 380 होगा।

View full question & answer
Question 195 Marks
आलेखीय विधि द्वारा उद्देश्य फलन Z = -50x + 20y का न्यूनतम मान निम्नलिखित व्यवरोधों के अंतर्गत ज्ञात कीजिए:
2x - y $\geq$ -5 ...(i)
3x + y $\geq$ 3 ...(ii)
2x - 3y $\leq$ 12 ...(iii)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(iv)
Answer
सबसे पहले हम (i) से (iv) तक के असमीकरण निकाय द्वारा सुसंगत क्षेत्र का आलेख खींचते है। आकृति में सुसंगत क्षेत्र (छायांकित) दिखाया गया है। निरीक्षण कीजिए कि सुसंगत क्षेत्र अपरिबद्ध है।
अब हम कोनीय बिंदुओं पर Z का मान भी ज्ञात करेंगे:

कोनीय बिंदु Z = -50x + 20y
(0, 5) 100
(0, 3) 60
(1, 0) -50
(6, 0) -300 $\leftarrow$ सबसे कम

इस सारणी से हम ज्ञात करते हैं कि कोनीय बिंदु (6, 0) पर Z का सबसे कम मान -300 है। क्या हम कह सकते हैं कि Z का न्यूनतम मान -300 है? ध्यान दीजिए कि यदि क्षेत्र परिबद्ध होता तो यह Z का सबसे कम मान होता। लेकिन हम यहाँ देखते हैं कि सुसंगत क्षेत्र अपरिबद्ध है। इसलिए -300, Z का न्यूनतम मान हो भी सकता है और नहीं भी। इस समस्या का निष्कर्ष ज्ञात करने के लिए हम निम्नलिखित असमीकरण का आलेख खींचते हैं:
-50x + 20y < -300
अर्थात् -5x + 2y < -30
और जाँच कीजिए कि आलेख द्वारा प्राप्त खुले अर्धतल व सुसंगत क्षेत्र में उभयनिष्ठ बिंदु हैं या नहीं है। यदि इसमें उभयनिष्ठ बिंदु हैं, तब Z का न्यूनतम मान -300 नहीं होगा। अन्यथा, Z का न्यूनतम मान -300 होगा।
जैसा कि आकृति में दिखाया गया है। इसलिए, Z = -50x + 20y, का प्रदत्त व्यवरोधों के परिप्रेक्ष्य में न्यूनतम मान नहीं है।

View full question & answer
Question 205 Marks
परिवहन संबंधी समस्या (Transportation Problem) P और Q दो स्थानों पर दो कारखाने स्थापित हैं। इन स्थानों से सामान A, B और C पर स्थित तीन डिपो में भेजे जाते हैं। इन डिपो की साप्ताहिक आवश्यकता क्रमशः 5, 5 और 4 सामान की नग हैं, जब कि P और Q की स्थापित कारखानों की उत्पादन क्षमता 8 और 6 नग हैं।
प्रति नग परिवहन व्यय निम्न सारणीबद्ध है:

से/को मूल्य (₹ में)
A B C
P 160 100 150
Q 100 120 100

प्रत्येक कारखाने से कितने नग सामान प्रत्येक डिपो को भेजा जाए जिससे परिवहन व्यय न्यूनतम हो? न्यूनतम परिवहन व्यय क्या होगा।

Answer
आकृति द्वारा इस समस्या को निम्नलिखित रूप में व्यक्त किया जा सकता है।

माना कि माल के x नगों और y नगों को कारखाना P से क्रमशः A और B डिपो को भेजा गया। तब (8 - x - y) नगों को C डिपो तक भेजा जाएगा
अतः x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 और 8 - x - y $\geq$ 0
अर्थात् x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 और x + y $\leq$ 8
अब डिपो A पर सामान की साप्ताहिक आवश्यकता 5 नग है। क्योंकि P कारखाने से x नग डिपो A को भेजे जा चुके हैं इसलिए कारखाने Q से (5 - x) नग, डिपो A को भेजे जाएँगे। स्पष्टतः 5 - x $\geq$ 0, अर्थात् x $\leq$ 5 है।
इसी प्रकार (5 - y) और 6 - (5 - x + 5 - y) = x + y - 4 नग कारखाने Q से क्रमशः डिपो B और C को भेजे जाएँगे। अतः
5 - y $\geq$ 0, x + y - 4 $\geq$ 0
अर्थात् y $\leq$ 5, x + y $\geq$ 4
संपूर्ण परिवहन व्यय, जो Z द्वारा दिया गया है निम्न है:
Z = 160 x + 100 y + 100(5 - x) + 120(5 - y) + 100(x + y - 4) + 150(8 - x - y)
= 10(x -7y + 190)
इसलिए समस्या गणितीय रूप में निम्नलिखित रूप से व्यक्त की जा सकती है:
निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(i)
x + y $\leq$ 8 ...(ii)
x $\leq$ 5 ...(iii)
y $\leq$ 5 ...(iv)
x + y $\geq$ 4 ...(v)
Z = 10(x - 7y + 190) का न्यूनतमीकरण कीजिए
व्यवरोधों (i) से (v) द्वारा निर्धारित छायांकित क्षेत्र ABCDEF सुसंगत क्षेत्र है (आकृति)

अवलोकन कीजिए कि सुसंगत क्षेत्र परिबद्ध है। सुसंगत क्षेत्र के कोनीय बिंदुओं के निर्देशांक (0, 4), (0, 5), (3, 5), (5, 3), (5, 0) और (4, 0) हैं। हम इन बिंदुओं पर Z का मान ज्ञात करते हैं:

कोनीय बिंदु Z = 10(x - 7y + 190)
(0, 4) 1620
(0, 5) 1550 $\leftarrow$ न्यूनतम
(3, 5) 1580
(5, 3) 1740
(5, 0) 1950
(4, 0) 1940

सारणी से ज्ञात होता है कि बिंदु (0, 5) पर Z का न्यूनतम मान 1550 है।
अतः इष्टतम परिवहन स्थिति के अनुसार कारखाना P से 5, 0 और 3 नग और कारखाने Q से क्रमशः डिपो A, B और C तक 5,0 और 1 नग भेजा जाएगा। इसी स्थिति के संगत न्यूनतम परिवहन व्यय ₹1550 होगा।

View full question & answer
Question 215 Marks
एक उत्पादन के कारखाने में तीन मशीनें I, II और III लगी हैं। मशीनें I और II अधिकतम 12 घंटे तक चलाए जाने की क्षमता रखती है। जबकि मशीन III प्रतिदिन कम से कम 5 घंटे चलना चाहिए। निर्माणकर्ता केवल दो प्रकार के सामान M और N का उत्पादन करता है, जिनमें प्रत्येक के उत्पादन में तीनों मशीनों की आवश्यकता होती है। M और N के प्रत्येक उत्पाद के एक नग उत्पादन में तीनों मशीनों के संगत लगे समय (घंटों में) निम्न लिखित सारणी में दिए हैं।

उत्पाद मशीन पर लगा समय (घंटों में)
I II III
M 1 2 1
N 2 1 1.25

वह उत्पाद M पर ₹600 प्रति नग और उत्पाद N पर ₹400 प्रति नग की दर से लाभ कमाती है। मानते हुए कि उसके सभी उत्पाद बिक जाते हैं, जिनका उत्पादन किया गया है, तब ज्ञात कीजिए कि प्रत्येक उत्पाद के कितने नगों का उत्पादन किया जाए, जिससे लाभ का अधिकतमीकरण हो? अधिकतम लाभ क्या होगा?

Answer
माना कि उत्पाद M और N के नगों की संख्या क्रमशः x और y है।
उत्पादन पर कुल लाभ = ₹(600 x + 400 y)
प्रदत्त समस्या का गणितीय सूत्रबद्ध रूप निम्नलिखित है:
Z = 600 x + 400 y का अधिकतमीकरण कीजिए
जहाँ व्यवरोध निम्नलिखित हैं।
x + 2y $\leq$ 12 (मशीन I पर व्यवरोध) ...(i)
2x + y $\leq$ 12 (मशीन II पर व्यवरोध) ...(ii)
x + $\frac{5}{4}$y $\geq$ 5 (मशीन III पर व्यवरोध) ...(iii)
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(iv)
हम व्यवरोधों (i) से (iv) का आलेखन करते हैं। आकृति में दिखाया गया सुसंगत क्षेत्र ABCDE (छायांकित) है जिसको व्यवरोधों (i) से (iv) तक द्वारा निर्धारित किया गया है। अवलोकन कीजिए कि सुसंगत क्षेत्र परिबद्ध है, कोनीय बिंदुओं A, B, C, D और E के निर्देशांक क्रमशः (5, 0) (6, 0), (4, 4), (0, 6) और (0, 4) हैं।

इन कोनीय बिंदुओं ( शीर्षों) पर Z = 600 x + 400 y का मान निम्नलिखित सारणी में दिया गया है।

कोनीय बिंदु Z = 600 x + 400 y का मान
(5, 0) 3000
(6, 0) 3600
(4, 4) 4000 $\leftarrow$ अधिकतम
(0, 6) 2400
(0, 4) 1600

हम देखते हैं कि बिंदु (4, 4) Z का अधिकतम मान है। अतः उत्पादक को अधिकतम ₹4000 लाभ कमाने के लिए प्रत्येक उत्पाद के 4 नगों का उत्पादन करना चाहिए।

View full question & answer