Question
Image

Answer

रामनगर को मिला स्वच्छ-ग्राम का पुरस्कार

     रामनगर में कूड़ा-करकट जमा करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। लोग अकसर अपने घरों का कूड़ा-करकट बाहर फेंक दिया करते थे। एक बार बहुत बरसात हुई। गाँव में पानी जमा हो गया। कूड़ा- करकट सड़ने से गाँव में हैजा और मलेरिया की बीमारी फैल गई। इससे कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
   पानी उतरा तो लोगों को गाँव की सफाई का ध्यान आया। सफाई के लिए गाँव के युवक आगे आए। देखते-देखते गाँव का सारा कूड़ा-करकट साफ हो गया। जगह-जगह कूड़ेदान रखवा दिए गए। गाँव के बाहर कूड़ा जमा करने का स्थान निश्चित कर दिया गया।
    रामनगर गाँव की स्वच्छता की चारों ओर चर्चा होने लगी। धीरे-धीरे जिले के स्वास्थ्य अधिकारी तक बात पहुँची। उन्होंने गाँव के युवकों का सम्मान किया। गाँव को 'स्वच्छ ग्राम' पुरस्कार भी मिला। रामनगर के युवकों ने अब दूसरे गाँवों की सफाई का भी बीड़ा उठा लिया है। वे गाँववालों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। अब एक के बाद एक गाँव रामनगर होते जा रहे हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

शेखर एक छोटा लड़का - माँ के साथ झोंपड़ी में रहना - बरसात के दिन - आँधी और तूफान आना - रेल की पटरी उखड़ जाना - शेखर की नजर में आना - रेलगाड़ी आने का समय होना - लाल कमीज पकड़कर पटरी के पास खड़ा रहना -रेल रुकना - यात्रियों द्वारा भला-बुरा कहना - ड्राइवर का देखना -- शेखर के कारण यात्रियों की जान बचना - राष्ट्रपति द्वारा स्वर्ण पदक ।
बूढ़ा किसान - चार बेटे - आपस में मेल नहीं - किसान मृत्युशैया पर - बेटों को बुलाना - लकड़ी का ग‌ट्ठा देकर तोड़ने के
लिए कहना - तोड़ तोड़ न पाना - एक-एक लकड़ी देना - आसानी से तोड़ देना - सीख ।
एक कौआ और एक हंस - दोनों में मित्रता - दोनों का आकाश में उड़ना - सड़क से एक ग्वाले को दधिपात्र लेकर गुजरते हुए देखना - कौए का हंस से दही खाने के लिए साथ चलने का आग्रह - हंस का इनकार - कौए का हंस को फुसलाकर साथ ले जाना - कौए का चोंच नचा - नचाकर दही का स्वाद लेना - हंस का बैठे रहना - आहट पाकर कौए का उड़ जाना - हंस का पकड़ा जाना - परिणाम।