(a) आर्कीबैक्टीरिया तथा यूबैक्टीरिया कोशा झिल्ली या कोशिका कला की संरचना के आधार पर एक-दूसरे से भिन्न होते हैं। यूबैक्टीरिया की कोशिका कला मुख्यताय गिलसरॉल-ईस्टर लिपिड की जबकि आर्कीबैक्टीरिया की कोशिका कला ग्लिसरॉल-ईथर लिपिड की बनी होती है। रसायनिक रूप से ईथर लिपिड ईस्टर लिपिड से अधिक प्रतिरोधक क्षमता रखता है। आर्कीबैक्टीरिया का यह गुण उसे उच्च तथा अत्यधिक अम्लीय अथवा क्षारीय वातावरण में रहने में सहायक है।